फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   Illegal liquor being sold indiscriminately even under code of conduct

Sagar News: आचार संहिता में भी धड़ल्ले से बिक रही अवैध शराब, गली-गली खुल रहे अहाते; विधायक ने कलेक्टर को लिखा

Tue, 21 May 2024 01:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 21 May 2024 01:31 PM IST
सार

Sagar News: सागर में गली-गली अवैध शराब के अहाते खुल रहे हैं। जिसके बाद विधायक चुने गए इंजीनियर प्रदीप लारिया ने एक बार फिर सागर कलेक्टर और सागर पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए क्षेत्र में बढ़ रही अवैध शराब की बिक्री और अवैध अहातों पर कार्रवाई करने की बात की है।

विज्ञापन
Illegal liquor being sold indiscriminately even under code of conduct
विधायक ने कलेक्टर को लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले की नरयावली विधानसभा में चौथी बार विधायक चुने गए इंजीनियर प्रदीप लारिया ने एक बार फिर सागर कलेक्टर और सागर पुलिस अधीक्षक को आवेदन देते हुए क्षेत्र में बढ़ रही अवैध शराब की बिक्री और अवैध अहातों पर कार्रवाई करने की बात की है।

विज्ञापन


विधायक लारिया ने बताया कि मुख्य रूप से बहेरिया, मकरोनिया और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से शराब का विक्रय एक बार फिर तेजी से फल फूल रहा है। इससे पहले भी एक बार विधायक प्रदीप लारिया के शिकायत करने के बाद पुलिस और आबकारी विभाग ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बड़े स्तर पर अवैध शराब के कारोबार पर रोक लगाने का काम किया था, लेकिन एक बार फिर आचार संहिता के चलते हुए भी क्षेत्र में धड़ल्ले से अवैध शराब विक्रय और अवैध अहातों का संचालन किया जा रहा है। जिस पर पुलिस, प्रशासन और आबकारी विभाग को संयुक्त कार्रवाई करते हुए इस पर रोक लगानी चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed