Sagar: सागर में जुआ फड़ का मुख्य संचालक गिरफ्तार, फरारी के बाद पुलिस ने दबोचा; भेजा गया जेल
सागर के सुरखी थाना क्षेत्र में जुआ फड़ के मुख्य संचालक अंकुष उर्फ प्रताप सिंह चौहान को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वह 25 जून की कार्रवाई के बाद फरार था। आरोपी स्वास्थ्य विभाग में वार्ड बॉय है, जबकि उसकी पत्नी सरपंच हैं।
विस्तार
मध्य प्रदेश के सागर जिले की सुरखी थाना पुलिस ने अवैध जुआ संचालन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जुआ फड़ के मुख्य संचालक को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पिछले कई दिनों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक अभिरक्षा में केंद्रीय जेल सागर भेज दिया गया।
गौशाला के पीछे चल रहा था जुआ फड़
सुरखी थाना क्षेत्र के आगरा रोड स्थित गौशाला के पीछे 25 जून की रात पुलिस ने एक बड़े जुआ फड़ पर दबिश दी थी। कार्रवाई के दौरान कई जुआरियों को मौके से रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया था। हालांकि, जुआ फड़ का मुख्य संचालक अंकुष उर्फ प्रताप सिंह चौहान (25), निवासी ग्राम बरकोटी, गौरझामर, अंधेरे और इलाके की भौगोलिक स्थिति का फायदा उठाकर फरार हो गया था।
पढे़: राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष उज्जैन पहुंचे, दान चोरी के सवाल पर साधी चुप्पी; महाकाल के किए दर्शन
मुखबिर और साइबर इनपुट से हुई गिरफ्तारी
वार्ड बॉय है आरोपी, पत्नी हैं सरपंच
पुलिस जांच में सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी स्वास्थ्य विभाग में वार्ड बॉय के पद पर कार्यरत है। उसकी पत्नी ग्राम पंचायत बरकोटी कला की निर्वाचित सरपंच हैं। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी उसके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले और साक्ष्यों के आधार पर की गई है।
