{"_id":"675d7630160bde7f040111f0","slug":"during-the-administrations-investigation-at-the-pulse-mill-pulses-infested-with-weevils-were-found-sagar-news-c-1-1-noi1338-2415750-2024-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: दाल मिल पर छापामारी में 50 कुंतल घुन लगी दाल बरामद, बिक्री पर पूरी तरह लगाई गई रोक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: दाल मिल पर छापामारी में 50 कुंतल घुन लगी दाल बरामद, बिक्री पर पूरी तरह लगाई गई रोक
Sat, 14 Dec 2024 09:02 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2024 09:02 PM IST
सार
Sagar News: सागर में खाद्य सुरक्षा टीम ने एक दाल मिल पर छापा मारा, जिसमें लगभग 50 कुंतल दाल घुन लगी और गुणवत्ताहीन पाई गई। यह भी सामने आया है कि मिल में पशु आहार तैयार किया जाता है। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
दाल (सांकेतिक)
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर में कलेक्टर के निर्देशानुसार मिलावट से मुक्ति अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत शुक्रवार को सागर जिले की खाद्य सुरक्षा टीम ने बीना के खुरई रोड स्थित वर्धमान दाल मिल पर छापा मारा। जांच में लगभग 50 कुंतल मटर की दाल का स्टॉक पाया गया, जो घुन लगी और गुणवत्ताहीन थी।
जांच दल का नेतृत्व खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रीति राय और नायब तहसीलदार दुर्गेश तिवारी ने किया। जांच में पता चला कि मिल में पिछले दो माह से दाल का उत्पादन पूरी तरह बंद है। स्टॉक में रखी मटर की दाल प्रथम दृष्टया गुणवत्ताहीन पाई गई। दाल में घुन लगा हुआ था, जिससे इसके उपयोग की संभावना पर सवाल खड़े हो गए। अधिकारियों ने बिना अनुमति इस दाल को बेचने से मना कर दिया और नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेज दिए।
मिल का मौजूदा हाल
जानकारी के मुताबिक, अक्तूबर से वर्धमान दाल मिल में कोई विक्रय नहीं किया गया है। पिछले दो माह से मिल का संचालन पूरी तरह ठप पड़ा है। जानकारी मिली कि मिल में पशु आहार तैयार किया जाता है।
विज्ञापन
प्रशासनिक कार्रवाई
जांच दल प्रभारी ने कहा कि नमूनों की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी। अभी स्टॉक में रखी गई दाल की बिक्री पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है।