{"_id":"6711136544231179d00725e6","slug":"dunfer-collided-with-a-bike-3-bike-riders-died-sagar-news-c-1-1-noi1338-2224472-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: डंपर ने मारी बाइक में टक्कर, बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत; परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: डंपर ने मारी बाइक में टक्कर, बाइक सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत; परिजनों में कोहराम
Thu, 17 Oct 2024 08:44 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Thu, 17 Oct 2024 08:44 PM IST
सार
MP News: सागर जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन
सड़क हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सागर जिले में गुरुवार को एक भीषण सड़क हादसे का मामला सामने आया है। जिसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिले के केसली थाना अंतर्गत ग्राम जमुनिया के पास एक तेज रफ्तार डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए तथा उस पर सवार तीन लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं हादसे के बाद डंफर चालक फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को हादसे की सूचना दी। इसके बाद मौके पर पहुंची केसली पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भेजा गया। प्राथमिक जांच में मृतकों की पहचान संतोष तिवारी, दिनेश कुमार और लक्ष्मण तीनों निवासी बितली थाना सुआतला, नरसिंहपुर के रूप में हुई है। पुलिस उनके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है। बताया जा रहा है कि मृतक जमुनिया के पास स्थित वन देवी मंदिर से दर्शन कर वापिस लौट रहे थे और यह हादसा हो गया।
डंपर छोड़कर भागा चालक
जानकारी के अनुसार गुरुवार शाम को डंपर क्रमांक (एमपी 15एचए3727) तेज रफ्तार मैं सिलवानी की ओर से आ रहा था। इस दौरान उसने बाइक (एमपी 15 क्यूसी 0960) को टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक डंपर लेकर फरार हो गया। इसके बाद वह कुछ दूरी डंपर छोड़कर ड्राइवर भाग गया। मामले में केसली पुलिस प्रकरण दर्ज कर डंपर चालक की तलाश कर रही है।