फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Dispute between two contractors led to uproar: Vehicles vandalized using JCB

Sagar News: दो ठेकेदारों में विवाद के बाद जेसीबी से वाहनों में तोड़फोड़, पुलिस ने शुरू की जांच

Tue, 15 Apr 2025 06:45 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 15 Apr 2025 06:45 PM IST
सार

शहर की पॉश कॉलोनी में मंगलवार सुबह अचानक लोगों की भीड़ पहुंची। उन्होंने गाली-गलौज और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी में जेसीबी से तोड़फोड़ की गई, साथ ही कुछ अन्य गाड़ियों के कांच भी फोड़ दिए गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Dispute between two contractors led to uproar: Vehicles vandalized using JCB
विवाद में वाहनों में तोड़फोड़ - फोटो : नगला गंगी में फसल में लगी हुई आग।

विस्तार

मध्य प्रदेश के सागर जिले में दो ठेकेदारों के बीच हुए विवाद में दो वाहनों में तोड़फोड़ कर दी गई। जेसीबी से थार गाड़ी को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया गया है। दरअसल, सागर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत शहर की एमआईजी कॉलोनी में दो ठेकेदारों के कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान एक पक्ष ने मौके पर जमकर उत्पात मचाते हुए जेसीबी से चार पहिया गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी। तोड़फोड़ की सूचना मिलते ही दूसरे पक्ष के लोग भी मौके पर जमा हो गए। विवाद की जानकारी लगने पर सिविल लाइन थाने से पुलिस बल मौके पर पहुंचा और भीड़ को खदेड़ते हुए क्षतिग्रस्त वाहनों को थाने में लाकर खड़ा किया गया है। पुलिस मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  मिशन अस्पताल प्रबंधन समिति के नौ सदस्यों पर FIR, अवैध रूप से चल रही थी कैथ लैब, आरोपी डॉ से पूछताछ जारी
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, शहर की पॉश कॉलोनी में मंगलवार सुबह अचानक लोगों की भीड़ पहुंची। उन्होंने गाली-गलौज और वाहनों में तोड़फोड़ शुरू कर दी। घर के बाहर खड़ी थार गाड़ी में जेसीबी से तोड़फोड़ की गई, साथ ही कुछ अन्य गाड़ियों के कांच भी फोड़ दिए गए। हंगामा होते देख कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा और उत्पात मचा रहे युवकों को खदेड़ा। मामला शांत होने के बाद पुलिस ने क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहनों को घटनास्थल से हटवाया और उन्हें सिविल लाइन थाने में खड़ा किया गया। सूत्रों की मानें तो यहां रहने वाले ठेकेदार महेश सिंह और ठेकेदार राजेंद्र लोधी के लोगों के बीच किसी बात पर विवाद हो गया था।  पुलिस विवाद के कारणों की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विवाद में वाहनों में तोड़फोड़

 

विवाद में वाहनों में तोड़फोड़

 

विवाद में वाहनों में तोड़फोड़

 
ये वीडियो भी देखिए...

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed