फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Road Accident Container and truck collide head-on one dead four injured in accident

Sagar Road Accident: कंटेनर और ट्रक में हुई सीधी भिडंत, हादसे में एक की मौत, चार लोग घायल

Fri, 28 Mar 2025 04:57 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 28 Mar 2025 04:57 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के सीधी जिले में सड़क हादसा हुआ है। हादसे में एक की मौत, जबकि चार अन्य लोग घायल हो गए।

विज्ञापन
Sagar Road Accident Container and truck collide head-on one dead four injured in accident
क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे-44 इन दिनों हादसों का हाइवे बनता जा रहा है। इस हाइवे पर लगभग प्रतिदिन दुर्घटनाएं सामने आ रही हैं, जिनमें लोग काल कवलित हो रहे हैं। आए दिन सामने आने वाली दुर्घटनाओं का एक कारण है कि इन दिनों सड़क पर झांसी से नरसिंहपुर तक क्षतिग्रस्त हिस्सों के डामरीकरण का काम चल रहा है, जिसने सड़क निर्माण कंपनी कभी भी कहीं भी सड़क को बंद कर देती है और इसकी अनदेखी से दुर्घटनाओं का ग्राफ बढ़ता जा रहा है।

विज्ञापन


ताजा हादसा सागर के बरोदिया कलां कस्बे के पास सामने आया। जहां एक ट्रक और कंटेनर की जोरदार भिड़ंत हो गई। मालथोन थाना के बरौदिया कलां चौकी अंतर्गत होटल राज विराज के सामने गुरुवार रात एक बजे के करीब घटित हुआ। हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि चार अन्य घायल हुए हैं, जिन्हें 108 एंबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला चिकित्सालय भेजा गया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: सागर में पुलिस पर हमला, वारंटियों को पकड़ने गई टीम पर पथराव, दो पुलिसकर्मी घायल
विज्ञापन
विज्ञापन


बरौदिया कलां चौकी प्रभारी धनेंद्र यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि वाहन क्रमांक एचआर-38 जेड-6282 मालथोन से सागर की तरफ जा रहा था। तभी सामने से गलत साइड से आ रहे ट्रक क्रमांक आरजे-11 जीसी-3221 ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी, जिसमें कंटेनर चालक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: बकाया बिजली बिल पर विद्युत विभाग की सख्ती, सागर में 9 बाइकें कुर्क, चार गांवों की काटी बिजली

मृतक की पहचान केशव धाकड़ ग्राम भानगढ़ थाना सुमातपुरा जिला शिवपुरी के रूप में हुई हैं। वहीं, इस हादसे में दोनों वाहन में सवार चार अन्य लोग घायल हुए हैं, जिन्हें रात में ही एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक एवं घायलों के परिजनों को सूचित किया है। दुर्घटना में मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर शव सुरक्षित रखा गया है, जिसे मृतक के परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस द्वारा इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। 

Sagar Road Accident Container and truck collide head-on one dead four injured in accident
सड़क हादसा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

भूसे से भरी ट्राली खाली करते समय युवक की करंट लगने से मौत
सागर के जरुआखेड़ा पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम तोड़ा गौतमियां का एक युवक शुक्रवार सुबह अपना भूसा बेचने के लिए खुरई ले गया था। जहां भूसा खरीदी केंद्र पर वह बिजली करंट का शिकार हो गया। करंट लगने से उसकी मौत हो गई।

मिली जानकारी अनुसार, तोड़ा गौतमिया गांव के सरपंच सुरेश यादव का 25 वर्षीय पुत्र भूपेंद्र भूसा बेचने खुरई के सेठ ताराचंद जैन अग्रवाल धर्मकांटा पहुंचा था। भूसा खाली करते समय हाइड्रोलिक ट्रॉली 33 केवी विद्युत लाइन से टकरा गई। इस दौरान भूपेंद्र को करंट लग गया। धर्म कांटा संचालक उसे तुरंत अस्पताल ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद संचालक मौके से फरार हो गया।

यह भी पढ़ें: 2 बार अस्पताल से लौटाया, तीसरी बार ठेले से प्रसूता को ले जाते समय रास्ते में हुई डिलीवरी, नवजात की मौत

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया। मृतक के पीछे दो महीने की एक बच्ची है। आक्रोशित ग्रामीणों ने जरुआखेड़ा सागर सड़क मार्ग पर स्थित 20 मील चौराहे पर शव रखकर सागर चक्काजाम कर दिया। करीब एक घंटे तक चले जाम से सड़क पर दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतार लग गई। चक्काजाम कर रहे ग्रामीण ने धर्मकांटा संचालक पर कार्रवाई की मांग कर रहे थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed