फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Digvijay Singh wrote a letter to CM Mohan Yadav: False case registered against Khurai Congressman

Sagar News: दिग्विजय सिंह ने सीएम मोहन यादव को लिखा पत्र, कहा- खुरई के कांग्रेसी पर दर्ज हुआ झूठा प्रकरण

Fri, 09 May 2025 09:14 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Fri, 09 May 2025 09:14 PM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर सागर जिले के खुरई में कांग्रेस नेता अंशुल परिहार पर दर्ज झूठे केस की शिकायत की है। उन्होंने हाईटेंशन लाइन से घायल बालक मानस शुक्ला को न्याय दिलाने और दोषियों पर कार्रवाई की मांग की है। 

विज्ञापन
Digvijay Singh wrote a letter to CM Mohan Yadav: False case registered against Khurai Congressman
दिग्विजय सिंह - फोटो : ANI

विस्तार

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर सागर जिले के खुरई थाने में दर्ज एक कथित झूठे प्रकरण को लेकर गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने अपने पत्र में कहा कि यह मामला राजनैतिक दुर्भावना से प्रेरित है और इसमें कांग्रेस नेता अंशुल सिंह परिहार को झूठा फंसाया गया है। दिग्विजय सिंह के अनुसार, खुरई तहसील के ग्राम बारधा में एक मासूम बच्चा मानस शुक्ला हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया था, जिससे उसका एक हाथ कट गया। इस गंभीर घटना के बाद राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग ने जिला प्रशासन को तीन बार कार्यवाही के निर्देश दिए, लेकिन किसी भी स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- जमीन के सौदे की आड़ में ब्लैकमेलिंग, प्रॉपर्टी डीलर को खेत पर बुलाकर अश्लील वीडियो बनाया, दो लाख मांगे
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने बताया कि जब कांग्रेस नेता अंशुल सिंह परिहार ने इस मामले को उठाया और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की, तो प्रशासन ने उल्टा उनके खिलाफ झूठा केस दर्ज कर दिया। उन्होंने इसे लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की आवाज को दबाने की कोशिश करार दिया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की थी, जिससे मामला सार्वजनिक हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिग्विजय सिंह ने अपने पत्र में मांग की है कि मुख्यमंत्री इस पूरे मामले का निष्पक्ष संज्ञान लें और राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग के निर्देशों के अनुसार पीड़ित मानस शुक्ला को न्याय दिलाएं। साथ ही अंशुल सिंह परिहार और उनके पिता कैलाश सिंह परिहार के खिलाफ दर्ज झूठे प्रकरण को निरस्त कर दोषियों पर उचित कार्रवाई करें।

ये भी पढ़ें- लगुन समारोह में सवारियां लेकर पहुंची तीन एंबुलेंस, डिप्टी सीएम बोले- यह नियम विरुद्ध

पूर्व मुख्यमंत्री ने इस घटना को शासन और प्रशासन की संवेदनहीनता का प्रतीक बताते हुए कहा कि यदि जनता की आवाज उठाने वालों को इस तरह से प्रताड़ित किया जाएगा तो लोकतांत्रिक व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़ा हो जाएगा। उन्होंने मुख्यमंत्री से त्वरित और न्यायोचित हस्तक्षेप की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed