फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News: CM Mohan Yadav verbally attacked Congress in the workers' conference

Sagar News: मुख्यमंत्री का कांग्रेस पर हमला, बोले- महाकुंभ के महत्व को बदनाम करने का कांग्रेस ने किया षड्यंत्र

Sat, 01 Mar 2025 11:44 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 01 Mar 2025 11:44 AM IST
सार

डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार जनता से किए गए हर वादे पूरे कर रही है। उन्होंने बताया कि इस साल गेहूं का समर्थन मूल्य 2600 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है और लाड़ली बहना योजना के तहत बहनों को 1250 रुपये प्रतिमाह दिए जा रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने और झूठे वादे करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Sagar News: CM Mohan Yadav verbally attacked Congress in the workers' conference
कार्यकर्ता सम्मेलन में सीएम मोहन यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस ने भगवान श्री राम के मंदिर निर्माण में कई व्यवधान उत्पन्न किए। फिर वह मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी शामिल नहीं हुई। कांग्रेस नेता महाकुंभ में डुबकी लगाने तो गए नहीं लेकिन इनके राष्ट्रीय अध्यक्ष महाकुंभ के लिए बेशर्मी पूर्ण बयानबाज़ी से भी पीछे नहीं हटे। यही कांग्रेस का असली एवं सनातन विरोधी चेहरा है। यह बात मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को सागर के एक होटल में कार्यकर्ता बैठक को संबोधित करते हुए कही। कार्यक्रम में प्रदेश शासन के मंत्री गोविंद सिंह राजपूत एंदल सिंह कंसाना, सांसद डॉ. लता वानखेड़े, विधायक वीरेन्द्र सिंह सहित अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन


कार्यकर्ता सम्मेलन

विज्ञापन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि साधु संतों सहित इतनी बढ़ी संख्या में श्रद्धालु महाकुंभ में पहुंचे हैं। इनको किसी ने कोई प्रलोभन नहीं दिया, बल्कि सभी आस्था के कारण महाकुंभ में पहुंचे थे। यह महाकुंभ की महत्ता को दर्शाता है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि जिस प्रकार पॉट में रखे फूल जितने सुन्दर मनभावन लगते हैं वह उतने वास्तविकता में नहीं दिखते हैं, क्योंकि वह नकली हैं। यही स्थिति कांग्रेस की है। आईने में हम जैसे हैं, वैसे ही दिखते हैं, परंतु कांग्रेस को जब जनता आईना दिखाती है तो वह आईने को ही तोड़ने लग जाती है। इसलिए आज कांग्रेस की यह दुर्गति हुई है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि कांग्रेस के 55 वर्ष के शासनकाल में बजट मात्र 20 हजार करोड़ का हुआ करता था, परंतु 2003 से जब से भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनी है तब से 3.15 लाख करोड़ का बजट हो गया है। कांग्रेस के शासनकाल में मात्र पांच मेडिकल कॉलेज हुआ करते थे, जबकि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 30 मेडिकल कॉलेज प्रारंभ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यकर्ता सम्मेलन

भाजपा सरकार जनता से किया हर वादा पूरा करेगी
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें एक-एक करके पूरा करना काम शुरू कर दिया है। इस वर्ष गेहूं खरीदी का भाव 2600 रु. प्रति. क्विंटल इसका प्रमाण है। हम जो कहते हैं। उसे पूरा करते हैं, लेकिन यह कांग्रेस के नेता केवल चुनाव जीतने के उद्देश्य से बेशर्मी पूर्ण बयानबाज़ी कर झूठी बातें करते हैं। कांग्रेस ने किसानों से कहा था कि हमारी सरकार बनी तो किसानों का कर्जमाफ किया जाएगा। परंतु कमलनाथ सरकार में किसानों से लाल, पीले, नीले फार्म भरवा कर उनका अपमान किया। प्रदेश सरकार लगातार प्रतिमाह बहनों के खातों में 1250 रूपए दे रही है। जिससे बहनें आत्मनिर्भर हो रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में रहते कभी उद्योग धंधों की चर्चा नहीं की। न कभी इन्वेस्टर्स समिट का आयोजन किया। लेकिन हाल ही में संपन्न ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में सागर को 30 हज़ार करोड़ का निवेश विभिन्न क्षेत्रों में प्राप्त हुआ और इसके अंतर्गत कई कार्यों का भूमिपूजन भी किया गया है मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव के आगमन पर कार्यक्रम स्थल जय श्री राम के नारों से गुंजायमान हो उठा पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने भरपूर उत्साह के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और अतिथियों का स्वागत किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed