फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   CM Mohan Yadav Says All schemes will continue for sisters lying is not our habit

CM Mohan Yadav: बहनों के लिए जारी रहेंगी सभी योजनाएं, झूठ बोलना हमारी आदत नहीं, सागर में बोले सीएम मोहन यादव

Tue, 26 Mar 2024 08:36 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 26 Mar 2024 08:36 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव मंगलवार (26) मार्च को सागर लोकसभा क्षेत्र के बिलहरा पहुंचे। यहां सीएम यादव 'नारी शक्ति वंदन' कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए तंज कसा।

विज्ञापन
CM Mohan Yadav Says All schemes will continue for sisters lying is not our habit
सागर में नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम में शामिल हुए सीएम मोहन यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले की सुरखी विधानसभा क्षेत्र के बिलहरा में नारी शक्ति वंदन और भाई दूज के कार्यक्रम में शामिल होने आए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि भारतीय संस्कृति और परंपरा के अनुसार, बहनों के द्वारा हमारे माथे पर लगाया जाने वाला टीका और हाथ में बांधा जाने वाला रक्षा सूत्र ही हमारी शक्ति का आधार बनता है। जो हमें दुनिया की किसी भी शक्ति और अन्याय के खिलाफ लड़ने का साहस देता है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि आवश्यकता पड़ने पर हमारी माताएं बहनें रणचंडी और भगवती दुर्गा के रूप में असुरी प्रवृत्ति रूपी अन्याय के खिलाफ लड़ने में भी सक्षम हैं। भारत और भारत की संस्कृति दुनिया के लिए बहुत बड़ा रहस्य है। क्योंकि हमारी संस्कृति जैसी संस्कृति विश्व में किसी दूसरे देश की नहीं हो सकती। हमारे देश में माता को भगवान का रूप मानते हैं और उन्हें श्रद्धा और आस्था की मूर्ति के रूप में पूजते हैं।
विज्ञापन


दुनिया में 200 से भी ज्यादा देश है, परंतु शायद ही कोई देश हो जिसका नाम माता पर आधारित हो। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि हमने साक्षात भगवान को तो नहीं देखा पर माता के रूप में भगवान को अवश्य देखते और पूजते हैं। चाहे वह देश की सीमा हो, या समूची पृथ्वी, नदियों को भी हम मां स्वरूप ही पूजते हैं। ऋषि मुनियों की परंपरा वाले हमारे देश ने ही दुनिया को समय की गणना करना सिखाया, आज दुनिया की पहली वैदिक घड़ी महाकाल की नगरी उज्जैन में सुशोभित हो रही है। हमारे यहां सभी त्योहार मंगल पर्व और तिथि के अनुसार ही मनाये जाते हैं। इसलिए हम त्यौहारों पर सभी को मंगल शुभकामनाएं देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन




प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बहनों के कष्टों को देखा और उन्हें दूर करने के हर संभव प्रयास किया। इसी कड़ी में उज्ज्वला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत के पक्के मकान का सपना साकार कर रहे है। इसी प्रकार उन्होंने लाल किले से स्वच्छता का आगाज़ किया और घर-घर शौचालय बनवाकर माताओं बहनों की परेशानी दूर की। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में चलाई जा रही योजनाओं को धरातल पर क्रियान्वित करने के लिए कार्य किया। इसी कार्य को करने में मैं और मेरी पूरी सरकार भी कार्य कर रही है और प्रधानमंत्री की योजनाओं को शत-प्रतिशत पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने का कार्य भी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बहनों से संबंधित कोई भी योजना बंद नहीं होगी, सभी को निरंतर चालू रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के हितार्थ कार्य कर रहे हैं। वहीं राज्य सरकार भी महिलाओं को आगे बढाने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। इसी कड़ी में सागर में वीरांगना रानी अंवती बाई शासकीय विश्वविद्यालय का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति 2020 को लागू करने वाला मध्यप्रदेश देश में अग्रणी राज्य बना है। नई शिक्षा नीति में महापुरुषों की जीवनी को स्कूली पाठयक्रम में शामिल कर नये शिक्षा सत्र से प्रारंभ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसभा चुनाव में 400 पार के सपने को पूरा करने के लिए सागर लोकसभा प्रत्याशी लता वानखेडे़ को भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प भी दिलाया।





सभा स्थल आने से पूर्व सीएम मोहन यादव का बिलहरा में बुंदेली परंपरा से स्वागत किया गया।  कार्यक्रम में मंच पर सिर्फ मोहन यादव तथा स्थानीय विधायक एवं प्रदेश सरकार में मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के अलावा महिलाओं को ही स्थान दिया गया था। शेष जनप्रतिनिधियों के लिए अलग मंच की व्यवस्था थी। कार्यक्रम में मोहन यादव के साथ मंत्री गोविंद राजपूत खुरई विधायक पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह सागर नरयावली बंडा विधायक सागर लोकसभा से प्रत्याशी लता वानखेड़े के अलावा अनेक जनप्रतिनिधि तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed