फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Chief Minister's Bina visit today postponed New date may be announced later

Sagar News: मुख्यमंत्री मोहन यादव आज बीना नहीं आएंगे, पिता के निधन के कारण दौरा स्थगित

Wed, 04 Sep 2024 11:05 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 04 Sep 2024 11:05 AM IST
सार

बीना विधायक द्वारा विभिन्न मांगों पर भाजपा ज्वाइन करने के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव का यह पहला दौरा होने वाला था। वे यहां मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की सितंबर महीने की किस्त भी बहनों के खातें में हस्तांतरित करते।

विज्ञापन
Chief Minister's Bina visit today postponed New date may be announced later
सीएम का बीना दौरा टला

विस्तार

मुख्यमंत्री मोहन यादव के पिता पूनमचंद यादव के निधन के कारण सीएम का बीना दौरा टल गया है। वे आज बीना दौरे पर आने वाले थे, लेकिन मंगलवार रात को पिता के निधन के बादइसे निरस्त कर दिया गया है। अब  सीएम के बीना दौरे को लेकर नई तिथि घोषित की जाएगी। 
विज्ञापन


दरअसल, बीना विधायक द्वारा विभिन्न मांगों पर भाजपा ज्वाइन करने के बाद मुख्यमंत्री का यह पहला दौरा होने वाला था। वे यहां मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की सितंबर महीने की किस्त हस्तांतरित करते।  
विज्ञापन


मिल सकती थी यह सौगात
मुख्यमंत्री बीना विकासखंड के मंडी बामोरा को नगर परिषद और खिमलासा को तहसील का दर्जा देने के साथ ही बीना के वंचित गांवों को बीना नदी परियोजना से जोड़ने, सिविल अस्पताल को 100 बिस्तर का करने, रिंग रोड, पॉलीटेक्निक कॉलेज, नगर पालिका की सीमा वृद्धि को स्वीकृति, ऑडिटोरियम और पार्क निर्माण समेत अन्य घोषणाएं करने वाले थे। लेकिन, अब बीना वासियों को इसके लिए इंतजार करना होगा।  भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव सिरोठिया ने बताया कि मुख्यमंत्री के पिताजी के निधन के कारण दौरा टला है। नई तारीख बाद में घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हो चुकी थी तैयारियां
प्रशासन के द्वारा मुख्यमंत्री की सभा को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई थी। कृषि उपज मंडी परिसर में एक बड़ा टेंट लगाया गया था। हेलीपैड पर भी तमाम व्यवस्थाएं हो गई थीं। पार्किंग व्यवस्था से लेकर यहां ड्यूटी पर लगने वाले आईपीएस अधिकारी और कर्मचारियों को भोजन पानी की भी व्यवस्थाएं की गई थीं। लेकिन, अब कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed