{"_id":"67c483ab095cf629d40d6ad8","slug":"brother-in-laws-death-in-collision-between-goods-vehicle-and-bike-incident-in-village-majhaganwa-of-baheria-police-station-area-sagar-news-c-1-1-noi1338-2685251-2025-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: मालवाहक ओर बाइक की टक्कर में जीजा-साले की मौत, बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मझगंवा की घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: मालवाहक ओर बाइक की टक्कर में जीजा-साले की मौत, बहेरिया थाना क्षेत्र के ग्राम मझगंवा की घटना
Sun, 02 Mar 2025 11:20 PM IST
सागर ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: सागर ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 11:20 PM IST
सार
सागर जिले के कर्रापुर में मालवाहक वाहन और बाइक की टक्कर में जीजा-साले की मौत हो गई। हादसे में दोनों ने हेलमेट नहीं पहना था, जिससे सिर में गंभीर चोटें आईं। पुलिस ने मालवाहक जब्त कर फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। हेलमेट पहनने की अपील की गई।
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना
विस्तार
सागर जिले के बहेरिया थाना क्षेत्र की कर्रापुर पुलिस चौकी अंतर्गत ग्राम मझगंवा के पास एक भीषण सड़क दुर्घटना में जीजा-साले की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब उनकी मोटरसाइकिल एक मालवाहक वाहन से सामने से टकरा गई।
कर्रापुर पुलिस चौकी प्रभारी शिवम दुबे के अनुसार, अनिकेत अहिरवार (निवासी कर्रापुर) और राजा अहिरवार (निवासी खमरिया, रहली) मोटरसाइकिल से सागर की ओर आ रहे थे। ग्राम मझगंवा के पास मालवाहक (एमपी 16 सीए 0938) से उनकी टक्कर हो गई, जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और पाया कि दोनों युवक सड़क किनारे पड़े थे और उनकी बाइक क्षतिग्रस्त अवस्था में पास ही पड़ी थी। एंबुलेंस से उन्हें अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल की मर्चुरी में रखवाया गया है।
मालवाहक जब्त, चालक फरार
पुलिस ने मौके पर खड़े मालवाहक वाहन को जब्त कर लिया है, लेकिन चालक फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है।
हेलमेट नहीं पहनने से गई जान
इस दुर्घटना का मुख्य कारण हेलमेट न पहनना माना जा रहा है। सिर पर गंभीर चोटें लगने के कारण दोनों की जान चली गई। यदि दोनों हेलमेट पहने होते, तो शायद उनकी जान बच सकती थी। जिले में हेलमेट न पहनने की वजह से सड़क हादसों में होने वाली मौतों का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। पुलिस लोगों को सुरक्षा नियमों का पालन करने और हेलमेट पहनने की अपील कर रही है।