फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   BJP appointed two district presidents For the first time in Sagar

Sagar News: पहली बार भाजपा ने दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की, खुशी में समर्थकों ने बांटी मिठाइयां; फोड़े पटा

Wed, 15 Jan 2025 10:00 AM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Wed, 15 Jan 2025 10:00 AM IST
सार

Sagar: सागर में भाजपा जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर पार्टी में गुटबाजी चल रही थी। जिले के सीनियर नेताओं के बीच आपसी खींचतान चली आ रही थी। जिला अध्यक्ष को लेकर सबके अपने अपने नाम थे, इसी आपसी खींचतान को मद्देनजर रखते हुए पार्टी ने जिले में दो जिला अध्यक्ष बनाने का दाव खेला है।

विज्ञापन
BJP appointed two district presidents For the first time in Sagar
जिलाध्यक्ष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी द्वारा मंगलवार रात किए गए पार्टी के जिलाध्यक्षों की घोषणा में सागर में जिला अध्यक्षों की घोषणा कर दी है। सागर जिले में पहली बार पार्टी ने दो जिला अध्यक्षों की नियुक्ति की है। भाजपा जिला महामंत्री श्याम तिवारी को सागर जिला अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं, जिला पंचायत सदस्य रानी कुशवाहा को सागर ग्रामीण से जिला अध्यक्ष बनाया गया है। जिला अध्यक्षों की घोषणा होने के बाद बीजेपी समर्थक श्याम तिवारी के घर पहुंचे और आतिशबाजी कर मिठाइयां बांटी।
विज्ञापन


पहली बार दो जिलाध्यक्ष
दरअसल, सागर में भाजपा जिला अध्यक्ष के चुनाव को लेकर स्थानीय स्तर पर पार्टी में गुटबाजी चल रही थी। जिले के सीनियर नेताओं के बीच आपसी खींचतान चली आ रही थी। जिला अध्यक्ष को लेकर सबके अपने अपने नाम थे, इसी आपसी खींचतान को मद्देनजर रखते हुए पार्टी ने जिले में दो जिला अध्यक्ष बनाने का दाव खेला है। सागर जिले को लोकसभा क्षेत्र के आधार पर दो भागों में बांटा गया है। 
विज्ञापन


सागर जिले में दो लोकसभा क्षेत्र लगते हैं। जिले की रहली, बंडा और देवरी विधानसभा दमोह लोकसभा क्षेत्र में आती है। वहीं सागर, खुरई, बीना, नरयावली और सुरखी पांच विधानसभा क्षेत्र सागर लोकसभा सीट में शामिल हैं। इसी फार्मूले के तहत पार्टी ने दमोह लोकसभा सीट की विधानसभा रहली, बंडा और देवरी के लिए अलग कर ग्रामीण जिला अध्यक्ष बनाने का निर्णय लिया है। जबकि सागर लोकसभा सीट की पांच विधानसभाओं के लिए शहर भाजपा जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विद्यार्थी परिषद से सक्रिय है श्याम
नवनियुक्त अध्यक्ष श्याम तिवारी वर्ष 1993 से 2003 तक विद्यार्थी परिषद से राजनीति में सक्रिय हुए। परिषद में वह नगर संयोजक, जिला संजोयक, विभाग प्रमुख आदि पदों पर रह चुके है। इसके बाद उन्होंने भाजपा कार्यकर्ता बनकर कार्य शुरू किया। वर्ष 2005 से 2010 तक दो बार युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रहे फिर भाजपा में महामंत्री रहे। श्याम तिवारी 2015 से 2019 तक भाजपा जिला उपाध्यक्ष के पद पर रहे। वर्तमान में वह भाजपा जिला महामंत्री के पद पर हैं। इन्होंने एमए, एलएलबी की पढ़ाई की है। वहीं नवनियुक्त ग्रामीण जिला अध्यक्ष रानी कुशवाहा ने इस बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव जीता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed