फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar girl died after falling from school auto vehicle went out of control while trying to save stray cattle

Sagar News: स्कूली ऑटो से गिरकर तीसरी कक्षा की बच्ची की मौत, आवारा मवेशियों को बचाने में अनियंत्रित हुआ वाहन

Tue, 08 Oct 2024 09:37 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Tue, 08 Oct 2024 09:37 PM IST
सार

बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर टीम को अस्पताल भेजा गया है। बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Sagar girl died after falling from school auto vehicle went out of control while trying to save stray cattle
ऑटो से गिरकर बच्ची की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जिले में सड़क पर घूम रहे आवारा मवेशी जहां किसानों के लिए सिर दर्द बने हुए हैं। वहीं, सड़कों पर वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। इन मवेशियों के कारण आए दिन सड़कों पर हादसे हो रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को सागर के बीना में खुरई रोड पर स्थित ढुरुवा गांव के पेट्रोल पंप के पास मवेशियों को बचाने के चक्कर में स्कूली बच्चों से भरा एक ऑटो का संतुलन बिगड़ने से उसमें बैठी एक छात्रा गिर गई, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन


मिली जानकारी अनुसार, बीना के बारधा गांव से ऑटो क्रमांक एमपी-15 जेडएफ-4934 में रोजाना गांव के बच्चे स्कूल पढ़ने के लिए बीना आते हैं। मंगलवार को स्कूली बच्चों को लेकर ऑटो चालक बीना आ रहा था। ढुरुवा गांव के पेट्रोल पंप के पास मवेशियों को बचाने के चक्कर में जैसे ही ऑटो चालक ने अपने ऑटो को तेज रफ्तार में घुमाया तो उसमें बैठी परिधि पिता महेश साहू (नौ) गिर गई और उसे गर्दन में गंभीर चोटें आई। बच्ची को तत्काल बीना सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद बच्ची को मृत घोषित कर दिया। जैसे ही घटना की जानकारी बच्ची के परिजनों को मिली तो वह अस्पताल पहुंचे। बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले में बीना थाना प्रभारी अनूप यादव ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने पर टीम को अस्पताल भेजा गया है। बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। मर्ग कायम कर मामले की जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed