फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar News ›   A prisoner died under suspicious circumstances in Sagar jail

Sagar News: जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में बंदी की हुई मौत, परिजनों ने लगाया जेल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप

Tue, 06 Aug 2024 05:26 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 06 Aug 2024 05:26 PM IST
सार

Sagar News: सागर जिले की रहली के उप जेल में मंगलवार को अचानक एक बंदी की तबीयत खराब हो गई, जिसके बाद उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रहली ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने जांच उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।
 

विज्ञापन
A prisoner died under suspicious circumstances in Sagar jail
रोते-बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सागर जेल में संदिग्ध परिस्थितियों में एक बंदी की मौत हो गई। जेल प्रबंधन द्वारा परिजनों को सूचना दी गई, जिसके बाद परिजनों द्वारा जेल प्रबंधन पर लापरवाही के आरोप लगाए गए हैं। बंदी लीलाधर मिश्रा ग्राम मोकला मुरेरी निवासी बताया गया है, जिसकी उम्र लगभग 40 वर्ष थी। मृतक मारपीट के मामले में जेल में बंद था। डॉक्टर बसंत नेमा ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या बंदी की मौत हार्ट अटैक से प्रतीत हो रही है। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम कराया गया है, पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ हो पाएगी। घटना की जानकारी लगते ही प्रशासन सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंचे एवं मौके की गंभीरता को देखते हुए मोर्चा संभाला।

विज्ञापन


वहीं बंदी के परिजनों द्वारा जेल कर्मचारियों पर लगाए गए लापरवाही के आरोपों को जेल के प्रभारी जेलर राजेंद्र यादव ने बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि बंदी की मंगलवार तड़के 4 बजे के करीब तबियत खराब होते ही उसे तत्काल रहली स्थित अस्पताल भेजा गया था, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed