फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   A grand glimpse of development was seen on Republic Day, Deputy Chief Minister honored outstanding talents.

Sagar News: गणतंत्र दिवस पर दिखी विकास की झलक, उपमुख्यमंत्री ने किया उत्कृष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित

Mon, 26 Jan 2026 06:40 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Mon, 26 Jan 2026 06:40 PM IST
सार

जिला मुख्यालय पर गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया। उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली। विभागीय झांकियों, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों व दलों को पुरस्कार प्रदान किए गए। 

विज्ञापन
A grand glimpse of development was seen on Republic Day, Deputy Chief Minister honored outstanding talents.
गणतंत्र दिवस समारोह

विस्तार

गणतंत्र दिवस का पावन पर्व जिला मुख्यालय पर हर्षोल्लास और गरिमा के साथ मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने ध्वजारोहण कर परेड की सलामी ली तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन किया। उन्होंने जिलेवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विभिन्न विभागों की झांकियों और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने दर्शकों का मन मोह लिया।

विज्ञापन


झांकियों में दिखा नवाचार और विकास
समारोह का मुख्य आकर्षण विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा निकाली गई भव्य झांकियां रहीं। महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, कृषि, स्कूल शिक्षा, नगर निगम और उद्यानिकी सहित कई विभागों ने अपनी झांकियों के माध्यम से शासन की योजनाओं, नवाचारों और जिले में हुए विकास कार्यों का जीवंत प्रदर्शन किया। इन झांकियों में आधुनिक खेती, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं और महिला सशक्तिकरण के संदेश को प्रमुखता से दिखाया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें-गणतंत्र दिवस की शुभकामना देकर चलते बने मंत्री विजय शाह, मीडिया के सवालों से बनाए रखी दूरी


सम्मान और पुरस्कार वितरण
मुख्य अतिथि राजेन्द्र शुक्ल ने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। साथ ही, परेड, सांस्कृतिक कार्यक्रम और झांकी प्रदर्शन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले दलों को पुरस्कृत किया गया।

सशस्त्र परेड में जिला पुलिस बल (महिला) सागर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि पीटीएस मकरोनिया दूसरे और जेएनपीए दल तीसरे स्थान पर रहा। निशस्त्र श्रेणी में 7 एमपी बटालियन एनसीसी (बालक) को प्रथम पुरस्कार मिला। विकास की दौड़ में स्वास्थ्य विभाग सागर की झांकी को प्रथम स्थान के लिए चुना गया। कृषि विभाग को द्वितीय और महिला एवं बाल विकास विभाग को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके साथ ही स्कूली बच्चों की प्रस्तुतियों में सरस्वती शिशु मंदिर, मोतीनगर ने अपने शानदार प्रदर्शन से प्रथम स्थान हासिल किया। केंब्रिज स्कूल और वात्सल्य स्कूल क्रमशः दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।

समारोह के अंत में उपमुख्यमंत्री ने कहा कि यह पुरस्कार न केवल उपलब्धि का प्रतीक हैं, बल्कि भविष्य में और अधिक निष्ठा से कार्य करने की प्रेरणा भी देते हैं। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ अधिकारी और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

 

गणतंत्र दिवस समारोह

गणतंत्र दिवस समारोह की झलकियां 

 

गणतंत्र दिवस समारोह

गणतंत्र दिवस समारोह की झलकियां 

 

गणतंत्र दिवस समारोह

गणतंत्र दिवस समारोह की झलकियां 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed