फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   8 players of MP Four kudo players from Sagar will represent the country in the Kudo World Championship.

Sagar: एमपी के 8 खिलाड़ी कूडो वर्ल्ड चैंपियनशिप में देश का करेंगे प्रतिनिधित्व, सागर के 4 खिलाड़ी भी शामिल

Sat, 15 Feb 2025 08:28 PM IST
सागर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर Published by: सागर ब्यूरो Updated Sat, 15 Feb 2025 08:28 PM IST
सार

सूरत में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल का आयोजन 8 एवं 9 फरवरी को सूरत के एथलीटिका जिम में किया गया था, जिसमें भारतीय कूडो टीम का चयन किया गया।

विज्ञापन
8 players of MP Four kudo players from Sagar will represent the country in the Kudo World Championship.
कूड़ो खिलाड़ी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सूरत में आयोजित वर्ल्ड चैंपियनशिप ट्रायल का आयोजन 8 एवं 9 फरवरी को सूरत के एथलीटिका जिम में किया गया था, जिसमें भारतीय कूडो टीम का चयन किया गया। इस ट्रायल में मध्य प्रदेश के 8 खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया।
विज्ञापन


सभी चयनित खिलाड़ियों को ट्रायल उपरांत चयन प्रमाणपत्र प्रदान किए गए। चयन प्रक्रिया कूडो इंटरनेशनल फेडरेशन इंडिया द्वारा आयोजित की गई थी, जिसके मुख्य चयनकर्ता नेशनल टीम के चीफ कोच हंशी मेहुल वोरा थे।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन के सचिव हरिकांत तिवारी ने बताया कि इस चयन प्रक्रिया में देश के कई कूडो खिलाड़ियों ने भाग लिया। इस चयन प्रक्रिया में मध्य प्रदेश के 8 खिलाड़ियों का चयन किया गया है। इन सभी खिलाड़ियों ने मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं मुख्य प्रशिक्षक डॉ. मोहम्मद ऐजाज़ खान के नेतृत्व में भाग लिया। यह प्रतियोगिता जुलाई 2025 में बुल्गारिया, यूरोप में आयोजित होगी, जिसमें ये सभी खिलाड़ी कूडो वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस उपलब्धि पर मध्य प्रदेश कूडो एसोसिएशन के चेयरमैन एवं नगर विधायक शैलेन्द्र जैन, उपाध्यक्ष डॉ. नईम खान, कोषाध्यक्ष नीरज यादव, तकनीकी निदेशक हर्षित विश्वकर्मा, संयुक्त सचिव चंद्रकांत अलदक, म. प्र. भाजपा कार्यकारिणी सदस्य शैलेश केशरवानी, वीनू राणा, जिला खेल अधिकारी प्रदीप अबिदरा, मधुर पुरोहित, नितिन साहू, मेघा भोजक, शुभम राठौर आदि ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।


चेयरमैन शैलेन्द्र जैन ने कहा कि हमारे सागर के खिलाड़ी किसी से कम नहीं हैं। ये सागर नगर का नाम देश-विदेश में रोशन कर रहे हैं। हम भी इनके प्रशिक्षण में किसी प्रकार की कमी नहीं आने देंगे। चयनित खिलाड़ियों में सागर जिले से सोहेल खान, उत्कर्ष पटेल, आर्यन सिंह, वैष्णवी सिंह; भोपाल जिले से मंथन टैंक, स्वालेह खान; और सतना जिले से प्रतीक सिंह, अथर्व गुप्ता का नाम शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed