{"_id":"64bac7ba11dbb339dc08a9d5","slug":"sagar-seven-arrested-for-dacoity-in-broad-daylight-goods-worth-rs-61-lakh-recovered-from-the-accused-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar: दिनदहाड़े डकैती करने वाले सात गिरफ्तार, आरोपियों से 61 लाख रुपये का सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar: दिनदहाड़े डकैती करने वाले सात गिरफ्तार, आरोपियों से 61 लाख रुपये का सामान बरामद
Fri, 21 Jul 2023 11:30 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Fri, 21 Jul 2023 11:30 PM IST
सार
सागर में मैनेजर के साथ हुई डकैती में पुलिस ने सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से पुलिस ने 61 लाख का माल बरामद किया है। पुलिस पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
सागर डकैती में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सागर के मकरोनिया में दिनदहाड़े एक कंपनी मैनेजर की कार में घुसकर जबरन किडनैप कर डकैती करने वाले सात आरोपियों को पुलिस के गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों ने पूछताछ में अपना जुर्म स्वीकार किया है।
25 मई को मैनेजर अशोक अहिरवार अपने ऑफिस से मकरोनिया जा रहे थे तभी सिविल लाइन के आगे कठवा पुल के पास अज्ञात आरोपियों ने कार को रोककर उसी कार में जबरन घुसकर मैनेजर अशोक अहिरवार का पिस्टल की नोक पर अपहरण कर लिया था। 6 से 7 घंटे मैनेजर को अपने पास रखा। मारपीट की और डरा धमकाकर फरियादी से सोने की चैन, ब्रेशलेट नगद रुपये और एटीएम कार्ड से 9लाख 51 हजार रुपये की डकैती की थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर पूरे मामले की जांच करने के लिए टीम गठित की थी। इसके बाद पुलिस को सफलता मिली और घटना में शामिल सात आरोपियों को धर दबोचा।
लग्जरी लाइफ जीने के लिए करते थे डकैती
मकरोनिया पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपियों ने बताया कि वह लग्जरी लाइफ जीने और शौक पूरे करने के लिए डकैती करते थे। मामले में पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 4 कार, एक पिस्टल, एक मोटरसाइकिल, स्कूटी सहित 6 मोबाइल और नगद करीब तीन लाख रुपये सहित 61 लाख रुपये का सामान जब्त किया है। इनके पास से महंगी कार है और अन्य सामान कहां से आया पुलिस इसकी जांच कर रही है।