फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Sagar Police is taking care of dog Sultan after his owners family in jail in a murder case

पांच लोगों की हत्या कर जेल में बंद है पूरा परिवार, पुलिस कर रही 'सुल्तान' की देखभाल

Wed, 03 Jul 2019 12:22 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: आसिम खान Updated Wed, 03 Jul 2019 12:22 PM IST
विज्ञापन
Sagar Police is taking care of dog Sultan after his owners family in jail in a murder case
सागर पुलिस की देखभाल में कुत्ता - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के सागर में बजरिया पुलिस चौकी का स्टाफ एक कुत्ते की देखभाल कर रहा है। इस कुत्ते का नाम 'सुल्तान' है। जिस छह लोगों के परिवार के साथ ये कुत्ता रहता था वो सभी जेल में बंद हैं। पूरा परिवार कथित तौर पर दूसरे परिवार के पांच लोगों की हत्या करने के आरोप में जेल में है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, बीना कस्बे के छोटी बजरिया पुलिस चौकी क्षेत्र में पिछले महीने 21 जून को दो परिवारों के बीच हुए विवाद में एक परिवार ने दूसरे परिवार के पांच सदस्यों की हत्या कर दी थी। उसके बाद पुलिस ने आरोपी मोहन अहिरवार के परिवार को 22 जून को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। 
विज्ञापन


आरोपी परिवार ने एक कुत्ता पाल रखा था। पूरे परिवार के जेल जाने के बाद कुत्ता तीन दिनों तक भूखा-प्यासा रहा। हत्या के आरोप में मोहन अहिरवार के परिवार के जेल जाने के बाद गणेश वार्ड के लोगों ने लेब्राडोर प्रजाति के कुत्ते 'सुल्तान' को अपने पास रखने से इनकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस चौकी की प्रभारी मनीषा तिवारी ने बताया, जेल में बंद परिवार के कुत्ते को चौकी लाया गया अब चौकी के कर्मचारी ही उसकी देखभाल कर रहे हैं। पुलिस चौकी का पूरा स्टाफ अब 'सुल्तान' को अपने परिवार का सदस्य मानने लगा है। 

 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed