{"_id":"648de76c2c7e7f10f109a018","slug":"sagar-news-nauradehi-forest-staff-bid-farewell-to-dead-tiger-kishan-2023-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sagar News: नौरादेही वन अमले ने मृत बाघ किशन को दी अंतिम विदाई, पांच दिन पहले हुआ था घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sagar News: नौरादेही वन अमले ने मृत बाघ किशन को दी अंतिम विदाई, पांच दिन पहले हुआ था घायल
Sat, 17 Jun 2023 10:33 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सागर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Sat, 17 Jun 2023 10:33 PM IST
सार
सागर जीके के नौरादेही अभ्यारण्य में टेरेटरी संघर्ष को लेकर बाघ-N2 किशन और बाघ-N3 में हुई जंग में बाघ-N2 किशन जंग हार गया। पांच दिन पहले लड़ाई में घायल हुए बाघ किशन का डॉक्टरों के द्वारा उपचार किया गया, लेकिन बाघ किशन की जान नहीं बच सकी। शनिवार को पन्ना टाइगर रिजर्व के डाक्टर एसके गुप्ता ने मृत किशन का पीएम किया। पीएम के बाद नौरादेही अमले ने किशन को पुष्प माला पहनाकर अंतिम संस्कार किया।
विज्ञापन
बाघ किशन को दी अंतिम विदाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नौरादेही अभ्यारण में दो टाइगर के बीच टेरेटरी संघर्ष हुआ था, जिसमें टाइगर एन-2 की इलाज के दौरान मौत हो गई। संघर्ष में एन-2 घायल हुआ था, जिसका पन्ना टाइगर रिजर्व के डॉक्टरों द्वारा इलाज किया जा रहा था। इलाज के बाद एन-2 के स्वास्थ्य में सुधार आया था, लेकिन शनिवार सुबह वन विभाग की पेट्रोलिंग टीम ने एन-2 को देखा, जो कि मृत पाया गया।
विज्ञापन
बाघ के मृत होने की सूचना वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और टाइगर एन-2 के पोस्टमॉर्टम के लिए टीम को पन्ना से बुलाया गया। डॉक्टर की पैनल के द्वारा टाइगर का पोस्टमॉर्टम कराया गया।
विज्ञापन
नौरादेही एसडीओ सेवाराम मलिक ने बताया, कुछ दिन पहले टाइगर एन-2 और एन-3 में टेरिटरी फाइटिंग हुई थी, जिसमें तीन दिन से टाइगर एन-2 का इलाज किया जा रहा था। शनिवार सुबह पेट्रोलिंग में यह मृत पाया गया है। टीम के द्वारा पोस्टमॉर्टम किया गया।
विज्ञापन
नौरादेही में बाघ एन-2 और एन-3 से बीच घमासान लड़ाई हुई थी...
प्रदेश के सबसे बड़े नौरादेही अभयारण्य में टेरिटरी को लेकर बाघों के बीच पहली बार पांच साल में संघर्ष देखने को मिला था। नौरादेही में बाघ एन-2 और एन-3 से बीच घमासान लड़ाई हुई थी। लड़ाई में एन-2 बाघ किशन जख्मी हुआ हुआ है। साल 2018 में शिफ्टिंग के बाद यह पहला मौका था, जब नौरादेही अभयारण्य में टेरिटरी को लेकर बाघों के बीच लड़ाई हुई थी।
