{"_id":"619377367196b133187f97d3","slug":"sachin-in-madhya-pradesh-sachin-s-trust-is-building-a-residential-school-in-dewas-to-fulfill-his-father-s-dream","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: पिता का सपना पूरा करने देवास पहुंचे सचिन, बनवाएंगे आवासीय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश: पिता का सपना पूरा करने देवास पहुंचे सचिन, बनवाएंगे आवासीय विद्यालय
Fri, 10 Dec 2021 11:40 AM IST
रवींद्र भजनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देवास
Published by: रवींद्र भजनी
Updated Fri, 10 Dec 2021 11:40 AM IST
सार
सचिन तेंदुलकर मंगलवार को इंदौर आकर देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र में गए। यहां सचिन तेंदुलकर अपने ट्रस्ट के माध्यम से आवासीय विद्यालय का निर्माण करवा रहे हैं।
विज्ञापन
सचिन तेंदुलकर मंगलवार सुबह इंदौर पहुंचे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर मंगलवार को इंदौर पहुंचे। यहां से सड़क मार्ग से मध्य प्रदेश के देवास जिले के खातेगांव क्षेत्र में गए। संदलपुर चौराहे से नेमावर मेन रोड पर सचिन तेंदुलकर अपने ट्रस्ट के माध्यम से आवासीय विद्यालय का निर्माण करवा रहे हैं। उसी को देखने वे पहुंचे थे। खातेगांव से निकलकर सीहोर गए। वहां सेवनिया गांव जाने के बात सामने आई।
जानकारी के मुताबिक सचिन तेंदुलकर निजी दौरे पर मध्य प्रदेश आए। हवाई मार्ग से इंदौर पहुंचे जहां से सड़क मार्ग से देवास जिले के खातेगांव पहुंचे। दरअसल, सचिन तेंदुलकर अपना एक ट्रस्ट चलाते हैं जो बच्चों की शिक्षा के लिए काम करता है। खातेगांव के निकट संदलपुर चौराहे से नेमावर रोड पर उनके ट्रस्ट के आवासीय विद्यालय का काम चल रहा है। इसी को देखने वे मंगलवार को यहां पहुंचे थे। वे यहां कुछ ही देर रूके और कार में बैठकर ही अपने फैन्स का अभिवादन स्वीकारा। सचिन की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब दिखे। जैसे ही उनके आने की जानकारी मिली तो इंदौर, देवास और सीहोर में प्रशंसकों का हुजूम उमड़ा। हालांकि, सचिन कार से नहीं उतरे और कार में बैठकर ही लोगों का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान सचिन ने बस इतना कहा कि उनके पिता का सपना था गरीब बच्चों की पढ़ाई में कोई बाधा न आए, इसीलिए ट्रस्ट के माध्यम से ये विद्यालय बना रहा हूं। सचिन के विजिट की वीडियोग्राफी भी की गई।

खातेगांव में विधायक आशीष शर्मा ने सचिन का स्वागत किया।
- फोटो : अमर उजाला
आवासीय विद्यालय देखने पहुंचे थे सचिन
देवास जिले की खातेगांव विधानसभा के भाजपा विधायक आशीष शर्मा ने अपने क्षेत्र में पहुंचने पर सचिन का स्वागत किया। विधायक शर्मा ने अमर उजाला से बातचीत में बताया कि सचिन तेंदुलकर एक ट्रस्ट चलाते हैं, जिसके माध्यम से शिक्षा को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। इसी ट्रस्ट का आवासीय विद्यालय करीब दस एकड़ जमीन पर खातेगांव विधानसभा क्षेत्र में तैयार हो रहा है। शर्मा ने बताया कि खातेगांव के संदलपुर से निकलकर सचिन सीहोर जिले में पहुंचे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन