फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ruckus over punishment: Sharma called Digvijay a political goon, Narottam Mishra said - unreliable leader

सजा पर घमासान: शर्मा ने दिग्विजय को बताया राजनीतिक गुंडा, नरोत्तम मिश्रा ने कहा- अविश्वसनीय नेता

Mon, 28 Mar 2022 04:04 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 28 Mar 2022 04:04 PM IST
सार

कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को एक साल की सजा हुई है। इस पर मध्य प्रदेश के नेताओं में घमासान मचा है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने दिग्विजय को राजनीतिक गुंडा तो गृह मंत्री ने अविश्वसनीय नेता बताया है। 

विज्ञापन
Ruckus over punishment: Sharma called Digvijay a political goon, Narottam Mishra said - unreliable leader
वीडी शर्मा, दिग्विजय सिंह और नरोत्तम मिश्रा। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंदौर की एक कोर्ट ने हाल ही में 11 साल पहले के एक मामले में दिग्विजय सिंह को एक साल की सजा सुनाई है। इस पर मध्य प्रदेश के नेताओं में घमासान मचा हुआ है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय सिंह को जो सजा मिली है, वह गुंडो को मिलती है। जिस मामले में सजा हुई है, उसे गुंडागर्दी कहते हैं। वहीं, गृह मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह को अविश्वसनीय व्यक्ति कहा है।  
विज्ञापन


इंदौर की एक कोर्ट ने शनिवार को एक साल की सजा सुनाई है। मामला 2011 का है। दिग्विजय सिंह उज्जैन आए तो उन्हें काले झंडे दिखा रहे भाजयुमो कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट हुई थी। इस मामले में दिग्विजय सिंह, प्रेमचंद गुड्डू, जयसिंह दरबार, मुकेश भाटी, असलम लाला, महेश परमार, अनंत नारायण मीणा के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया था। उज्जैन के भाजयुमो नेता जयंत राव ने केस दर्ज करवाया था। दिग्विजय सिंह समेत अन्य पर प्राणघातक हमले के आरोप थे। इस मामले में सियासी बयानबाजी तेज हो गई हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि दिग्विजय आज से नहीं, हमेशा से देश, क्रांतिकारियों, सेना और धर्म पर सवाल खड़े करते रहे हैं। वे देशद्रोही ताकतों के साथ खड़े होते हैं। जो सजा उन्हें मिली है, आम तौर पर गुंडो को गुंडागर्दी के लिए मिलती है। अदालत का यह आदेश देश और प्रदेश की जनता के लिए एक संदेश है कि दिग्विजय सिंह राजनीतिक अपराधी है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


सजा के बाद दिग्विजय सिंह ने कहा था कि 11 साल पुराने मामले में मेरा नाम एफआईआर में नहीं था। राजनीतिक दबाव में जोड़ा गया। मैं अहिंसा वादी व्यक्ति हूं। हिंसक गतिविधियों का सदैव विरोध करता रहा हूँ। मैं न भाजपा और न संघ से डरा हूं और न कभी डरूंगा, चाहे कितने ही झूठे प्रकरण बना दें और कितनी ही सजा दे दी जाए। सोमवार को पत्रकारों से चर्चा में डॉ. मिश्रा ने कहा कि दिग्विजय सिंह कह रहे हैं कि हमें झूठा फंसाया जा रहा है। पूरी दुनिया ने आपको डंडा लेकर दौड़ते देखा था। सजा हुई तो खुदा याद आया। जब सजा हो जाए तो न्याय पालिका पर भरोसा नहीं रहता, नतीजे आ जाए तो चुनाव आयोग, ईवीएम पर भरोसा नहीं रहता, वैक्सीन आ जाए तो उस पर भरोसा नहीं रहता, सेना पर भरोसा नहीं है, यह अविश्वसनीय व्यक्ति हैं। ऐसे अविश्वनीय व्यक्ति कब क्या कह दें, कोई भरोसा नहीं है।   
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed