फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ruckus in Katni hospital, the relatives made a ruckus by keeping the dead body

MP News: मुर्दे का इलाज! अस्पताल पर मृत महिला के इलाज का आरोप, परिजनों ने लाश रखकर किया चक्काजाम

Mon, 27 Feb 2023 06:50 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी Published by: रवींद्र भजनी Updated Mon, 27 Feb 2023 06:50 PM IST
सार

कटनी के एक अस्पताल पर मुर्दे का इलाज कर पैसे ऐंठने का आरोप लगा है। परिजनों ने लाश को अस्पताल के सामने रखा और चक्काजाम किया। पुलिस ने जांच का आश्वासन दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।
 

विज्ञापन
Ruckus in Katni hospital, the relatives made a ruckus by keeping the dead body
कटनी में प्रदर्शन करते मृतक के परिजन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आप ने गब्बर इज बैक फिल्म तो देखी होगी, जिसमें मुर्दे के इलाज के नाम पर भारी लूट की जाती है। कुछ ऐसा ही आरोप मध्यप्रदेश के कटनी जिले में मंगतराम हॉस्पिटल पर लगा है। आरोप है कि मुर्दे का इलाज किया गया और मृतक के परिजनों से मोटी रकम ऐंठकर गंभीर हालत बताते हुए दूसरे अस्पताल रैफर कर दिया।

विज्ञापन


जब परिजन मरीज को लेकर दूसरे अस्पताल पहुंचे तो वहां बताया गया कि मरीज की काफी देर पहले मौत हो चुकी है। दरअसल, लक्ष्मी विश्वकर्मा का इलाज उमरिया के जिला अस्पताल में हुआ था। मंगतराम अस्पताल के डॉ. लालवानी ने बताया कि उमरिया के बाद मरीज को कटनी लाया गया। जिला अस्पताल में इलाज कराया गया, वहां भी स्थिति नहीं सुधरी तो यहां लाया गया। रविवार को हमारे यहां एडमिट कराया गया। हमने जो भी दवा हो सकती थी, की थी। बाहर से डॉक्टर को भी बुलाया था। तब हमने ही सजेस्ट किया था कि धर्मलोक अस्पताल ले जाओ, वहां वेंटिलेटर है। वहां और बेहतर इलाज हो सकता है। मरीज के परिजन 32 हजार रुपये लेने का आरोप लगा रहे हैं, वह गलत है। 10-12 हजार रुपये जरूर खर्च हुए हैं। लक्ष्मी विश्वकर्मा के पति का आरोप है कि मंगतराम अस्पताल से जब हम मरीज को लेकर धर्मलोक अस्पताल पहुंचे तो वहां बताया गया कि इसकी मौत काफी देर पहले हो चुकी है। यहां ऑक्सीजन मास्क लगाकर दूसरे अस्पताल भेजा गया। इसका मतलब यह है कि यहां मुर्दों का इलाज हो रहा था।
विज्ञापन


अस्पताल के सामने हंगामा
कोतवाली पुलिस के टीआई अजय सिंह ने कहा कि शव का पीएम करवा लिया गया है। रिपोर्ट का इंतजार है। उसमें ही पता चलेगा कि मरीज की मौत कब हुई और डॉक्टरों की लापरवाही है या नहीं। तब तक के लिए हमने मर्ग कायम कर लिया है। इस बीच, लक्ष्मी विश्वकर्मा के परिजन उसका शव लेकर अस्पताल के सामने पहुंच गए। वहां शव रखा और चक्काजाम किया। पुलिस को वहां पहुंचकर परिजनों को शांत करना पड़ा। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग पीएम रिपोर्ट के बाद ही कोई कार्रवाई करने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


बहन के साथ मारपीट का आरोप
घटना के बाद विश्वकर्मा समाज के लोगों ने मंगतराम हॉस्पिटल के सामने रखकर प्रदर्शन किया। मृतका की बहन रूबी ने अस्पताल प्रबंधन पर मारपीट का आरोप लगाया है। उसके हाथ की नस कट गई, जिससे उसका काफी खून बह गया है। उसे जबलपुर रैफर किया गया है। युवती का बयान लेने के लिए नायब तहसीलदार भी पहुंचे थे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed