{"_id":"6220cc6090db194d0a1170d1","slug":"robbery-bride-in-chhatarpur-first-trapped-in-love-trap-then-got-married-and-ran-away-with-lakhs-of-cash-and-jewelry","type":"story","status":"publish","title_hn":"छतरपुर में लुटेरी दुल्हन: पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी कर ले भागी लाखों की नकदी और जेवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छतरपुर में लुटेरी दुल्हन: पहले प्रेम जाल में फंसाया, फिर शादी कर ले भागी लाखों की नकदी और जेवर
Thu, 03 Mar 2022 07:40 PM IST
दिनेश शर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: दिनेश शर्मा
Updated Thu, 03 Mar 2022 07:40 PM IST
सार
छतरपुर में एक हफ्ते में दूसरी बार लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। शहर के पठापुर रोड़ का रहने वाला पीड़ित दूल्हा एसपी ऑफिस पहुंचा है। उसकी पत्नी दो लाख रुपये नकद, गहने लेकर भागी है।
विज्ञापन
छतरपुर में एक हफ्ते में दूसरी बार लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छतरपुर में एक हफ्ते में दूसरी बार लुटेरी दुल्हन का मामला सामने आया है। शहर के पठापुर रोड़ का रहने वाला पीड़ित दूल्हा एसपी ऑफिस पहुंचा है। उसकी पत्नी दो लाख रुपये नकद, गहने लेकर भागी है।
जानकारी के अनुसार छतरपुर शहर के पठापुर रोड़ निवाली अखिलेश नायक ने एसपी ऑफिस पहुंचकर एक शिकायती आवेदन दिया है। उसने बताया कि दो साल पहले जब पहला लॉकडाउन लगा था, तब उसे उषा पाल से प्यार हुआ था। उषा पाल छतरपुर रेलवे स्टेशन के बाहर चाय की दुकान लगाती थी और मैं सुबह वहां घूमने जाता था। तभी हम दोनों के बीच प्यार हो गया। दो साल चले इश्क के बाद 12 जनवरी 2022 को उषा राजकुमार पाल निवासी हरनामपुरा थाना अजयगढ़ के साथ न्यायालय में विवाह पंजीयन के माध्यम से शादी रचाई थी।
पीडि़त अखिलेश ने बताया कि कुछ दिनों तक सब कुछ सामान्य चलता रहा। फरवरी में मेरी पत्नी उषा ने मुझ से कुछ जेवरातों की मांग की। मैंने जमीन बेचकर उसे सोने की चेन, कान की बाली और कुछ अन्य सामान भी दिलाया। साथ ही गांव के बैंक में मेरे दो लाख रुपए जमा थे, वह भी निकालकर घर पर रख लिए। 12 दिन पहले पत्नी ने दोपहर में मुझ से कुछ सामान लाने के लिए कहा, जब लौटकर घर वापस आया, तब उषा घर से गायब थी। साथ मे वह दो लाख रुपए नगद एवं जेवरात भी ले गई। अखिलेश ने एसपी ऑफिस पहुंचकर शिकायत की है।
विज्ञापन
बता दें कि एक हफ्ते में लुटेरी दुल्हन का ये दूसरा मामला है। 24-25 फरवरी को राजनगर थाना अंतर्गत ग्राम दलपतपुरा के सोहनलाल अहिरवार इसका शिकार बना था।