{"_id":"5f143ef28ebc3e63e442f19a","slug":"robbers-blow-up-sbi-atm-with-explosives-and-steal-over-rs-22-lakh-rupees-in-panna-district-madhya-pradesh","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश में बदमाशों ने एसबीआई के एटीएम को बम से उड़ाया, चुरा ले गए 22 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मध्यप्रदेश में बदमाशों ने एसबीआई के एटीएम को बम से उड़ाया, चुरा ले गए 22 लाख रुपये
Sun, 19 Jul 2020 06:09 PM IST
आसिम खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
Published by: आसिम खान
Updated Sun, 19 Jul 2020 06:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मध्यप्रदेश के पन्ना जिले में बदमाशों ने भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को बम से उड़ाकर 22 लाख रुपये चुरा लिए। सिमरिया थाना के अंतर्गत शनिवार-रविवार की दरमियानी रात सिमरिया भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम में दो अज्ञात नकाबपोशों ने गार्ड को तमंचे के दम पर बंधक बना लिया।
विज्ञापन
गार्ड को बंदी बनाकर चोरों ने एटीएम को डायनामाइट से उड़ा दिया और उसमें रखे लगभग 22 लाख रुपये लूटकर फरार हो गए। एटीएम में तैनात गार्ड सुखविंद्र चौधरी ने बताया कि रात को जब एटीएम का शटर बंद कर वह अंदर था तो उसी समय काले रंग की पल्सर बाइक से आए नकाबपोश दो बदमाशों ने शटर खोलने की कोशिश की।
विज्ञापन
गार्ड ने बताया कि अंदर से ताला ना होने के कारण मैंने शटर को गमछे की सहायता से बांध रखा था। जैसे ही उसे लगा कि कोई बाहर से शटर खोलने की कोशिश कर रहा है तो उसने तुरंत मोबाइल से 100 नंबर डायल करने की कोशिश की। लेकिन उसी समय शटर खुल गया और दोनों नकाबपोश अंदर आ गए।
विज्ञापन
उनमें से एक बदमाश ने गार्ड को तमंचा दिखाकर बंदी बना लिया और दूसरे व्यक्ति ने डायनामाइट से एटीएम में ब्लास्ट कर दिया। उसके बाद वो एटीएम में रखे 22 लाख रुपये निकाल कर फरार हो गए। बाद में गार्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात बदमाशों की तलाश में जुट गई।
घटना के संबंध में एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि बैंक की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार, एटीएम में 22 से 23 लाख रुपये रखे हुए थे। जिन्हें लूटकर बदमाश फरार हो गए। सूचना मिलने पर जिले के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने सीमाओं की नाकेबंदी कर दी है। इसके अलावा सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जा रही है।
