फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Robbers attacked TI in Mandsaur, eight accused arrested

MP News: TI पर हमला करने वाले आठ लुटेरे गिरफ्तार, वारदात में शामिल आरोपियों के अवैध मकानों पर चलेगा बुलडोजर

Sun, 03 Jul 2022 02:53 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मंदसौर Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Sun, 03 Jul 2022 02:53 PM IST
सार

मंदसौर कोतवाली के टीआई अमित सोनी पर हमला करने वाले 8 लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Robbers attacked TI in Mandsaur, eight accused arrested
मंदसौर टीआई अमित सोनी। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मंदसौर कोतवाली के टीआई अमित सोनी पर हमला करने वाले 8 लुटेरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद उज्जैन आईजी संतोष कुमार सिंह मंदसौर पहुंचे हैं। दरअसल करीब पांच दिन पहले मंदसौर में दो लाख रुपये की लूट की एक वारदात हुई थी। सीसीटीवी फुटेज के आधार आरोपियों की पहचान भी की गई थी। इसके बाद रात में एसपी को सूचना मिली कि जिले के गरोठ थाना क्षेत्र में लूट के आरोपी छुपे हुए हैं। सूचना पर मंदसौर कोतवाली के टीआई अमित सोनी दल बल के साथ आरोपियों को पकड़ने के लिए रवाना हुए। गरोठ टीआई भी टीम के साथ मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान टीआई अमित सोनी ने लूट के मुख्य आरोपी को पकड़ लिया, उसी वक्त उसके एक साथी ने पीछे से आकर सोनी के पेट में चाकू घोंप दिया। हमले के बाद आरोपी भाग निकले। हमले के तुरंत बाद टीआई को मंदसौर के एक निजी अस्पताल भेजा गया, जहां गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें इंदौर रैफर किया गया। डॉक्टर्स ने अमित सोनी के पेट से चाकू निकाल दिया है, फिलहाल उनका इलाज जारी है।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने अब तक 8 लोगों को हिरासत में लिया है। कुछ ही आरोपी फरार हैं, जिनकी  गांधी सागर डैम और उसके आसपास के जंगलों में सर्चिंग की जा रही है। पुलिस ने बदमाशों को संरक्षण देने वाले लोगों को चिन्हित कर लिया है। वहीं, आरोपियों के अवैध मकान पर बुलडोजर चलाया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed