फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   road accident tanker collided with pickup vehicle many daily wagers injured and died driver is on run

मध्यप्रदेश: पिकअप वाहन को टैंकर ने मारी टक्कर, छह मजदूरों की मौत, 24 घायल

Tue, 06 Oct 2020 10:27 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धार Published by: Sneha Baluni Updated Tue, 06 Oct 2020 10:27 AM IST
विज्ञापन
road accident tanker collided with pickup vehicle many daily wagers injured and died driver is on run
सड़क हादसे के शिकार मजदूर - फोटो : ANI

मध्यप्रदेश के धार जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें 6 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। घटना जिले के तिरला थाना अंतर्गत इंदौर-अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर ग्राम चिखलिया के समीप घटित हुई। जहां पर देर रात मजदूरों से भरे पिकअप वाहन को टैंकर ने पीछे से टक्कर मार दी।

विज्ञापन


यह सड़क हादसा तब हुआ जब मजदूरों से भरा हुआ पिकअप वाहन पंचर होने पर रोड पर खड़ा था, तभी पीछे से आ रहे टैंकर ने मजदूरों से भरे वाहन को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक सड़क हादसे में छह मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं 24 मजदूर घायल हुए हैं। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


चार मजदूरों की मौत जहां मौके पर ही हो गई। वहीं दो की मौत अस्पताल में इलाज के दौरान हुई है। घटना के बाद मृतकों के शवों को धार जिला अस्पताल पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि सभी मजदूर धार जिले के टांडा के रहने वाले हैं। घटना के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश में पुलिस जुट गई है। फिलहाल इस मामले में तिरला पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed