{"_id":"63cbc13d32050c18a5061ecf","slug":"road-accident-news-pregnant-woman-died-after-hit-by-over-speeding-car-in-katni-mp-2023-01-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: कटनी में तेज रफ्तार कार ने गर्भवती महिला को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर ही मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: कटनी में तेज रफ्तार कार ने गर्भवती महिला को पीछे से मारी टक्कर, मौके पर ही मौत
Sat, 21 Jan 2023 04:11 PM IST
गुलाम अहमद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कटनी
Published by: गुलाम अहमद
Updated Sat, 21 Jan 2023 04:11 PM IST
सार
पुलिस ने बताया कि मृतक रत्तो बाई अपने इलाज के लिए राजा सरजू प्रसाद हॉस्पिटल आई थी। गांव कारीतलाई लौटते वक्त कैमोर के कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। घटना में गर्भवती महिला की मौत हो गई, जिसका पोस्टमार्टम विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
विज्ञापन
कार की टक्कर से गर्भवती महिला की मौत
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्यप्रदेश के कटनी जिले में तेज रफ्तार कार की चपेट में आई गर्भवती महिला की उसके गर्भ में पल रहे बच्चे के साथ मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला रत्तो बाई अपने पति सुभाष कोल के साथ अपनी प्रेगनेंसी की जांच कराकर घर लौट रही थी, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे मौके पर ही रत्तो बाई की मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि मृतक रत्तो बाई अपने इलाज के लिए राजा सरजू प्रसाद हॉस्पिटल आई थी। गांव कारीतलाई लौटते वक्त कैमोर के कार चालक ने पीछे से टक्कर मार दी और मौके से भाग निकला। घटना में गर्भवती महिला की मौत हो गई, जिसका पोस्टमार्टम विजयराघवगढ़ स्वास्थ्य केंद्र में कराया गया।
विज्ञापन
कार अनियंत्रित होने के कारण हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि गाड़ी का पता चल गया है। गाड़ी कैमोर क्षेत्र की बताई गई, जिसे वाहन चालक कैमोर थाना परिसर में खड़ा कर दिया है। आरोपी चालक का कहना है कि गाड़ी अनियंत्रित हो गई थी, जिसके कारण यह हादसा हुआ। वह भीड़ के डर से मौके से भाग निकला और फिर थाने पहुंचकर गाड़ी को खड़ा दिया। स्थानीय पुलिस ने आरोपी गाड़ी चालक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
