फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   road accident in Mandala leavind 4 dead in 3 seriously injured news in Hindi

मध्यप्रदेश: मंडला में ट्राले ने खड़े ऑटो को मारी टक्कर, चार की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल

Wed, 01 Sep 2021 11:58 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 01 Sep 2021 11:58 PM IST
सार

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में हुए एक सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। 

विज्ञापन
road accident in Mandala leavind 4 dead in 3 seriously injured news in Hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के मंडला जिले में बुधवार देर शाम एक भीषण हादसा हो गया। यहां के बिनैका हाईवे तिराहे पर एक ट्राला ने खड़े ऑटो के टक्कर मार दी। घटना नेशनल हाईवे 30 की है। यहां शाम छह बजे के करीब बायपास तिराहा मार्ग में लदे ट्राला ने सवारी आटो को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद आटो में सवार एक बच्चे और तीन महिलाओं समेत चार लोगों की मौत होने की खबर है। वहीं, पांच महिलाएं घायल बताई जा रही हैं। हादसे में आटो ड्राइवर को भी गंभीर चोटें आईं हैं। सभी को जिला अस्पताल ले जाया गया है। यहां से चार महिलाओं को जबलपुर रैफर कर दिया गया है। 

विज्ञापन


घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने घटना स्थल पर चक्काजाम कर दिया। यहां काफी लंबे समय से ओवरब्रिज बनाने और बैरिकेड लगाने की मांग की जा रही थी। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे तहसीलदार, थाना प्रभारी ने लोगों को समझाया। तब जाकर करीब डेढ़ घंटे के बाद ग्रामीणों ने जाम हटा लिया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में शामिल होने गईं थीं महिलाएं
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्रामीण महिलाएं सवारी आटो से जा रही थीं। कार्यक्रम से वापस लौटते समय जैसे ही बिनैका बायपास तिराहे से आटो मुड़ा पीछे से तेज रफ्तार आ रहे सरिया से लदे ट्राला ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे आटो काफी दूर जा छिटका। घटना के बाद चीख पुकार मच गई। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां एक 8 साल बच्चे और तीन महिलाओं को मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने जाम लगा दिया। सूचना के बाद प्रदेश कांग्रेस सचिव संजय सिंह परिहार भी घटना स्थल पहुंच गए और उन्होंने भी ग्रामीणों से मार्ग में प्रदर्शन के दौरान सड़क में बैठकर ग्रामीणों की मांग का समर्थन किया। पुलिस ने ट्राला जब्त कर लिया है और फरार चालक की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed