फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Road accident in Bhopal and Singrauli eight killed two others injured

मध्यप्रदेश: भोपाल और सिंगरौली में हुआ सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत, दो अन्य घायल

Sun, 25 Jul 2021 01:10 PM IST
प्रियंका तिवारी पीटीआई, भोपाल/सिंगरौली
पीटीआई, भोपाल/सिंगरौली Published by: प्रियंका तिवारी Updated Sun, 25 Jul 2021 01:10 PM IST
सार

मध्यप्रदेश में दो बड़े सड़क हादसे हो गए। पहली दुर्घटना भोपाल जबकि दूसरी सिंगरौली में हुई। इन दोनों ही हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई।

विज्ञापन
Road accident in Bhopal and Singrauli eight killed two others injured
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश से सड़क दुर्घटना की दो अलग-अलग खबरें सामने आई हैं। दरअसल, भोपाल और सिंगरौली में रविवार (25 जुलाई) को दो विभिन्न सड़क हादसों में आठ लोगों की मौत हो गई जबकि दो अन्य घायल हो गए। मिसरोद थाना प्रभारी निरंजन शर्मा ने बताया कि राज्य की राजधानी में भोपाल-होशंगाबाद रोड पर 'चिनार फॉर्च्यून सिटी' के पास तड़के करीब दो बजे एक ट्रक कार से टकरा गया। कार में पांच लोग सवार थे, जिनमें से चार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


गंभीर रूप से घायल एक व्यक्ति निजी अस्पताल में भर्ती
कार मिसरोद की ओर जा रही थी तभी एक ट्रक ने टक्कर मार दी। अधिकारी ने बताया कि 25 से 30 वर्ष आयु वर्ग के चार पुरुष कार सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में से दो की पहचान भोपाल के अवधपुरी इलाके के निवासी आदित्य पांडे और हितेश के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि दो अन्य मृतकों की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। वहीं, इस घटना में गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति का स्थानीय निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन


लोहे के कटर से काटी गई कार
उन्होंने बताया कि घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस और भोपाल नगर निगम की एक टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त कार को लोहे के कटर से काटकर उसमें से पीड़ितों को बाहर निकाला गया। वहीं, ट्रक चालक अपना वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार से ऑटो रिक्शा की टक्कर
इधर, दूसरी सड़क दुर्घटना सिंगरौली की है, जहां जिला मुख्यालय से करीब 30 किलोमीटर दूर बडोखर गांव के पास सुबह करीब साढ़े आठ बजे एक कार से ऑटो रिक्शा टक्कर हो गई। में बरगवा थाना प्रभारी नागेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे में आटो में सवार चार लोगों की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि 50 और 60 वर्ष की दो महिला यात्रियों और 18 वर्षीय ऑटो-रिक्शा चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य 25 वर्षीय व्यक्ति ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।


उन्होंने कहा कि एक अन्य घायल व्यक्ति का चिकित्सा सुविधा में इलाज चल रहा है। अधिकारी ने कहा कि ऑटो-रिक्शा से टक्कर के दौरान वाहन का एयरबैग खुलने से कार चालक की जान बच गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed