{"_id":"65d5a4959711c709600bd79d","slug":"reward-of-rs-30-thousand-announced-on-accused-of-murder-of-girl-in-shahdol-2024-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahdol News: युवती की हत्या मामले में आरोपी पर 30 हजार का इनाम घोषित, पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahdol News: युवती की हत्या मामले में आरोपी पर 30 हजार का इनाम घोषित, पुलिस संदिग्धों को हिरासत में लिया
Wed, 21 Feb 2024 12:51 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, शहडोल
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 21 Feb 2024 12:51 PM IST
सार
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डीसी सागर ने भी बीती रात मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एडीजीपी ने अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
शहडोलके ब्यौहारी थाना क्षेत्र के धंधों कोई गांव में मगंलवार को महेन्द्र सिंह के अरहर के खेत एक युवती का संदिग्ध अवस्था में शव मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की, शुरुआती जांच में सामने आया कि युवती की हत्या की गई है। मामले की जांच के लिए डॉग एस्कॉर्ट और फॉरेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से सबूत जुटाए।
अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक शहडोल जोन डीसी सागर ने भी बीती रात मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। एडीजीपी ने अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी पर 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।
पुलिस के अनुसार युवती उसी गांव की रहने वाली है। वह 16 फरवरी से घर से लापता थी। जिसका शव मंगलवार को गांव के एक अरहर के खेत में मिला है। थाना पुलिस ने बताया कि गांव कुछ संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जल्द ही जांच कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।