{"_id":"68039b9b2769a346a00591b2","slug":"the-womans-husband-was-doing-a-job-for-his-wife-rewa-news-c-1-1-noi1337-2851266-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: पत्नी की जगह नौकरी करता रहा शातिर पति, किसी को नहीं लगी भनक, इस तरह किया 55 लाख का घोटाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: पत्नी की जगह नौकरी करता रहा शातिर पति, किसी को नहीं लगी भनक, इस तरह किया 55 लाख का घोटाला
Sat, 19 Apr 2025 07:53 PM IST
रीवा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Apr 2025 07:53 PM IST
सार
सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने बताया कि संतोष गुप्ता ने वर्ष 2019-20 में 36.94 लाख और 2020-21 में 18.43 लाख का गबन किया गया है। उन्होंने 55 लाख से अधिक की हेराफेरी की है। आरोपी दंपत्ति के खिलाफ केस दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज किया केस, जांच जारी।
विस्तार
रीवा जिले की बहुचर्चित बाणसागर परियोजना में चौंकाने वाला घोटाला सामने आया है, जहां कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर नियुक्त महिला की जगह उसका पति वर्षों तक विभाग की आंखों में धूल झोंककर काम करता रहा। इतना ही नहीं, उसने विभाग को 55 लाख रुपये से अधिक का चूना भी लगा दिया।
विज्ञापन
दरअसल, मामला बाणसागर परियोजना के क्योंटी नहर संभाग से जुड़ा है। जहां, दुर्गेश गुप्ता को निविदा पद्धति के तहत कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त किया गया था। नियुक्ति के बाद से दुर्गेश कार्यालय नहीं आई, उसकी जगह पति संतोष गुप्ता विभाग को अंधेरे में रखकर सालों से नौकरी कर रहा था। इस दौरान संतोष गुप्ता ने विभाग को लाखों की चपत लगा दी। उसने 2020 में दिवंगत कर्मचारी गिरीश कुमार मिश्रा के वेतन भुगतान में भी बड़ा घपला पाया गया। मिश्रा के नाम पर मात्र 1.6 लाख रुपये का बकाया वेतन था, लेकिन संतोष गुप्ता ने 35.53 लाख रुपए उनके खाते में डलवा दिए और बाद में उसे अपने निजी खाते में ट्रांसफर करवा लिया।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: अनुराग कश्यप का पुतला नदी में बहाया, पुलिस में शिकायत दर्ज, फिल्म रोकने की मांग
विज्ञापन
कलेक्टर ने कराई जांच
घोटाले की भनक लगने पर रीवा कलेक्टर ने जांच समिति गठित की। जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि होने के बाद समान थाना में एफआईआर दर्ज करवाई गई। पुलिस ने संतोष गुप्ता और दुर्गेश गुप्ता के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
ये भी पढ़ें: झाबुआ के 'मोटी आई' माॅडल की गूंज दिल्ली तक, पीएम मोदी करेंगे कलेक्टर नेहा मीणा को सम्मानित
दंपति के खिलाफ केस दर्ज
सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने बताया संतोष गुप्ता ने वर्ष 2019-20 में 36.94 लाख और 2020-21 में 18.43 लाख का गबन किया गया है। उन्होंने 55 लाख से अधिक की वित्तीय हेराफेरी की है। आरोपी दंपत्ति के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया गया है।
ये वीडियो भी देखें...
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
