{"_id":"656302263a91b96d290e816b","slug":"sons-hatched-conspiracy-after-father-s-murder-in-rewa-wife-also-supported-post-mortem-revealed-murder-secret-2023-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa News: पिता की हत्या के बाद बेटों ने रची साजिश; मां ने भी दिया साथ, पोस्टमार्टम से खुला कत्ल का राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: पिता की हत्या के बाद बेटों ने रची साजिश; मां ने भी दिया साथ, पोस्टमार्टम से खुला कत्ल का राज
Sun, 26 Nov 2023 02:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 26 Nov 2023 02:00 PM IST
सार
MP Crime: रीवा सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने अंधी हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के दोनों बेटों ने मिलकर पिता की हत्या की थी। वहीं, पत्नी ने साक्ष्य मिटाने में बेटों का साथ दिया। पुलिस को झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।
विज्ञापन
चोरहटा पुलिस थाना, मामले का खुलासा करतीं सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश के रीवा शहर के चोरहटा थाना क्षेत्र से एक खौफनाक वारदात सामने आई है। बीते दिनों यहां पर रहने एक शख्स की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जब जांच शुरू की, तब हत्या की आशंका जताई थी। लेकिन पूछताछ में मृतक के दोनों बेटे और उसकी पत्नी कुछ अलग ही कहानी सुना रहे थे। उसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया और मामले की जांच शुरू कर दी। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मृतक की मौत के राज का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन
परिजनों ने झूठी कहानी सुना पुलिस को किया गुमराह
दरअसल, 16 नवंबर की सुबह चोराहटा थाना क्षेत्र के ग्राम खड्डा में रामानंद नाम के शख्स की लाश उसके घर के सामने पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली थी। पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की तो मृतक के शरीर पर कई गंभीर घाव के निशान पाए गए। पुलिस की टीम ने मौके से साक्ष्य इकट्ठे कर मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए संजय गांधी अस्पताल भिजवाया और मामले की तफ्तीश में जुट गई। पुलिस ने जब मृतक के परिजनों से पूछताछ शुरू की तो कहानी कुछ और ही निकल कर समाने आई।
विज्ञापन
घर के बाहर मिली थी मृतक लाश
पुलिस टीम ने मृतक की पत्नी और दोनों बेटों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि मृतक रामानंद रोज शराब के नशे में घर पहुंचता था। 15 नवंबर की देर रात भी वह शराब के नशे में था और वह घर के बाहर ही सो गया होगा, जिसकी जानकारी घर के लोगों को नहीं हो पाई। सुबह जब उन्हें जानकारी हुई तो वह घर के बाहर मृत अवस्था मिले। परिजनों के बयान के बाद भी पुलिस को संदेह था। पुलिस टीम ने जब सख्ती दिखाई तो सारा सच बाहर आ गया और मृतक की हत्या के राज का पर्दाफाश हो गया।
विज्ञापन
बेटे ने गला घोंटकर मारा, पत्नी ने मिलकर मिटाए साक्ष्य
पुलिस ने जब कड़ाई से पूछताछ की तो मृतक के दोनों बेटे और पत्नी ने सच कबूलना शुरु कर दिया। पुलिस के मुताबिक, मृतक रामानंद शराब पीने का आदी था और रोजाना शराब के नशे में घर पहुंच कर परिजनों से झगड़ा करता था। 15 नवंबर की रात भी वह शराब के नशे में अपने घर पहुंचा और अपने बेटों समेत पत्नी से झगड़ा करने लगा। काफी देर तक चले विवाद के बाद दोनों बेटों ने मिलकर अपने पिता की पहले तो डंडे से जमकर पिटाई की। फिर उसका गला घोंट दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस को गुमराह करने रची साजिश
अपराध से बचने के लिए आरोपी दोनों बेटों ने साजिश रची। इस साजिश में उनके साथ मृतक की पत्नी ने भी अपने बेटों का साथ दिया। मृतक के परिजनों ने देर रात उसके शव को घर के बाहर फेंका और घर के अंदर चले गए। सुबह होते ही जब आसपास के लोगों ने शव को देखा तो क्षेत्र में सन्नाटा छा गया। उसके बाद मृतक के बेटे और पत्नी भी घर से बाहर निकले। स्थानीय लोगों की नजर में मृतक के बेटे और पत्नी घटना से पूरी तरह अंजान बन गए।
रीवा सीएसपी शिवाली चतुर्वेदी ने अंधी हत्या का खुलासा करते हुए बताया कि मृतक के दोनों बेटों ने मिलकर पिता की हत्या की थी। वहीं, पत्नी ने साक्ष्य मिटाने में बेटों का साथ दिया। पुलिस को झूठी कहानी सुनाकर गुमराह करने का प्रयास किया। लेकिन पीएम रिपोर्ट आने के बाद पूरे मामले का खुलासा हो गया।
