फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa's biggest education-related book scam? Textbooks worth ₹36 lakh (450 bundles) missing from government

मध्य प्रदेश: सरकारी गोदाम से 36 लाख की पाठ्य पुस्तकें गायब, भोपाल पहुंचा मामला; किसने किया यह किताब घोटाला?

Tue, 21 Jul 2026 10:19 AM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Tue, 21 Jul 2026 10:19 AM IST
सार

रीवा में सरकारी स्कूलों के लिए आई निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण में बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पाठ्य पुस्तक निगम के गोदाम से करीब 450 बंडल किताबें गायब मिली हैं, जिनकी कीमत लगभग 35 से 36 लाख रुपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन
Rewa's biggest education-related book scam? Textbooks worth ₹36 lakh (450 bundles) missing from government
पुस्तकों के वितरण में रीवा से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है।

विस्तार

सरकारी स्कूलों के लाखों विद्यार्थियों तक पहुंचने वाली निःशुल्क पाठ्य पुस्तकों के वितरण में रीवा से एक बड़ा फर्जीवाड़ा सामने आया है। पाठ्य पुस्तक निगम के गोदाम से करीब 450 बंडल किताबें रहस्यमय ढंग से गायब मिली हैं। इन पुस्तकों की अनुमानित कीमत 35 से 36 लाख रुपये बताई जा रही है।
विज्ञापन


मामला सामने आते ही शिक्षा विभाग से लेकर भोपाल तक हड़कंप मच गया है। चोरहटा थाने में एफआईआर दर्ज कर ली गई है, जबकि भोपाल से पहुंची विशेष जांच टीम पूरे मामले की तह तक पहुंचने में जुट गई है।
विज्ञापन


450 बंडल किताबें गायब मिलीं
जानकारी के अनुसार, दो दिन पहले शासकीय विद्यालयों में निःशुल्क वितरित होने वाली पुस्तकों के वितरण में अनियमितता की शिकायतें सामने आई थीं। इसके बाद कलेक्टर नरेंद्र सूर्यवंशी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए गोदाम के स्टॉक का मिलान कराने के निर्देश दिए। जांच में सामने आया कि रिकॉर्ड में दर्ज पुस्तकों और वास्तविक स्टॉक में बड़ा अंतर है। मिलान के दौरान करीब दो ट्रक के बराबर 450 बंडल किताबें गायब मिलीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हेराफेरी कर सरकारी पुस्तकों की बंदरबांट की गई
सूत्रों के मुताबिक जिन किताबों को सरकारी स्कूलों तक पहुंचना था, वे कई विद्यालयों में कभी पहुंची ही नहीं। दूसरी ओर, इन्हीं किताबों के खुले बाजार में बिकने की शिकायतों ने पूरे मामले को और संदिग्ध बना दिया है। जांच के दौरान गोदाम में कुछ ऐसी पुस्तकें भी मिली हैं, जिन्हें रिकॉर्ड में पहले ही वितरित या समाप्त दिखाया जा चुका था। इससे आशंका गहरा गई है कि दस्तावेजों में हेराफेरी कर सरकारी पुस्तकों की बंदरबांट की गई।

प्रारंभिक जांच में यह संभावना भी जताई जा रही है कि बदले हुए सिलेबस की पुस्तकों को बाद में गोदाम में वापस रखकर कागजी खानापूर्ति की गई हो। हालांकि, इस पहलू की पुष्टि विस्तृत जांच रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: विधानसभा में आज UCC समेत 8 विधेयक पर होगी चर्चा, विपक्ष करेगा विरोध; अनुपूरक बजट भी होगा प्रस्तुत


मामले की गंभीरता को देखते हुए भोपाल से पहुंची अधिकारियों की टीम गोदाम के स्टॉक, वितरण रजिस्टर, परिवहन रिकॉर्ड और अन्य दस्तावेजों की बारीकी से जांच कर रही है। आशंका है कि जांच आगे बढ़ने पर इस पूरे नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी उजागर हो सकती है।

चोरहटा थाना प्रभारी पवन शुक्ला ने बताया कि 450 बंडल किताबें गायब मिलने के मामले में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर दोषियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा कि यह किताब घोटाला किसके इसारे पर किया गया है?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed