फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   MP LS Election: Two veteran leaders in the electoral battle cast their votes, both claimed victory.

MP LS Election: चुनावी रण में उतरे दो दिग्गज नेताओं ने डाला वोट, दोनों ने किया अपनी जीत का दावा

Fri, 26 Apr 2024 06:05 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 26 Apr 2024 06:05 PM IST
सार

रीवा की इस हॉट सीट में भाजपा के टिकट से संसद जनार्दन मिश्रा तीसरी बार मैदान में हैं तो कांग्रेस से नीलम मिश्रा चुनावी मैदान पर उतरीं। आरोप प्रत्यारोप के बीच दोनों प्रत्याशियों के बीच चुनावी रण में जमकर घमासन देखने को मिला। 

विज्ञापन
MP LS Election: Two veteran leaders in the electoral battle cast their votes, both claimed victory.
रीवा लोकसभा सीट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रीवा लोकसभा चुनाव का घमासान थमने के बाद 26 अप्रैल को मतदान प्रक्रिया प्रारंभ है। रीवा की इस हॉट सीट में भाजपा के टिकट से संसद जनार्दन मिश्रा तीसरी बार मैदान में हैं तो कांग्रेस से नीलम मिश्रा चुनावी मैदान पर उतरीं। आरोप प्रत्यारोप के बीच दोनों प्रत्याशियों के बीच चुनावी रण में जमकर घमासन देखने को मिला। आज मतदान के दिन दोनों ही नेताओं ने अपने विधानसभा क्षेत्र सेमरिया के मतदान केंद्र में पहुंचकर वोटिंग की। वहीं दोनों ही नेताओं ने खुद की जीत के दावे भी किए हैं।  
विज्ञापन


विंध्य के रीवा लोकसभा सीट के दिलचस्प चुनाव 
विंध्य क्षेत्र के रीवा जिले में जब कोई विधानसभा या लोकसभा के चुनाव बेहद ही रोचक और दिलचस्प रहे हैं। रीवा में होने वाले लोकसभा चुनाव की अगर बात करें तो यहां पर देश की आजादी के बाद 1952 में पहला चुनाव हुआ था। तब से लेकर अब तक इस लोकसभा सीट में 17 चुनाव हुए। इस सीट में रीवा रियासत के महाराजा मार्तण्ड सिंह भी लोकसभा चुनाव के रण में उतरे और अपनी जीत दर्ज कराई तो वहीं महाराजा मार्तण्ड सिंह की पत्नी महारानी प्रवीण कुमारी ने भी दो  बार चुनावी मैदान में उतर कर अपने प्रतिद्वंद्वियों को ललकारा था, लेकिन दोनों बार के चुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


महाराजा-महारानी सहित नेत्रहीन सांसद ने इस सीट दर्ज कराई जीत 
विंध्य की रीवा लोकसभा सीट इसलिए भी रोचक और दिलचस्प हो जाती है, क्योंकि इसी सीट से नेत्रहीन सासंद यमुना प्रसाद शास्त्री ने महाराजा मार्तण्ड सिंग को शिकस्त दी और अपनी जीत दर्ज कराई थी। अबकी बार रीवा लोकसभा सीट में 18वीं बार लोकसभा के चुनाव हो रहे हैं, जिसकी वोटिंग प्रक्रिया आज होने जा रही है। इस बार के चुनाव भी काफी दिलचस्प थे।


इस बार नीलम मिश्रा और जनार्दन मिश्रा के बीच दिखी कांटे की टक्कर 
2024 के इस बार लोकसभा चुनाव में तीसरी बार भाजपा की टिकट से चुनावी मैदान पर उतरे सांसद जनार्दन मिश्रा पिछले दो बार के सांसद हैं तो वहीं कांग्रेस की टिकट से चुनावी मैदान पर उतरीं नीलम अभय मिश्रा ने चुनावी रण में उतर कर भाजपा के लिए मुश्किलें खड़ी कीं। नीलम मिश्रा सेमरिया विधानसभा से भाजपा से विधायक रह चुकी हैं तो जनार्दन मिश्रा एक फायर ब्रांड नेता हैं। इस चुनाव में दोनों के बीच ही कांटे की टक्कर देखी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed