फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa News ›   MP Crime News: The dead body of the daughter for whom the family protested was found in a sack.

MP Crime News: जिस बेटी के लिए IG ऑफिस तक दंडवत परिक्रमा लगाई, उसकी लाश बोरे में मिली

Thu, 08 Feb 2024 02:20 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा/सीधी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा/सीधी Published by: रवींद्र भजनी Updated Thu, 08 Feb 2024 02:20 PM IST
सार

बोरे में बंद मिली महिला और नवजात शिशु के शवों की पहचान हो गई है। यह उसी परिवार की सदस्य है, जिसके सदस्यों ने कुछ दिन पहले आईजी कार्यालय तक दंडवत परिक्रमा लगाई थी। 

विज्ञापन
MP Crime News: The dead body of the daughter for whom the family protested was found in a sack.
रीवा में जांच करते हुए पुलिस अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोहागी थाना क्षेत्र अंतर्गत नैना पुल के नीचे बोरे में बंद में मिले नवजात शिशु और महिला के शव की शिनाख्त हो गई है। महिला का नाम सुनीता साकेत है और वह सीधी की रहने वाली है। यह वही महिला है, जिसकी तलाश की खातिर सीधी का एक परिवाह फरियाद लेकर नारियल लेकर काली पट्टी बांधकर दंडवत परिक्रमा करते हुए IG कार्यालय पहुंचा था।

विज्ञापन


परिजनों का आरोप था कि 12 साल से सुनीता साकेत और उसकी 16 वर्षीय बेटी शिवेंद्र सिंह नाम के व्यक्ति के साथ रह रही थी। बीते चार माह से वह दोनो लापता है। इसके ठीक अगले ही दिन जिले के सोहागी थाना क्षेत्र स्थित नैना पुल के नीचे बोरे में बंद एक महिला और नवजात शिशु का शव बरामद हुआ था। इसके बाद शवों की पहचान कराई गई। पुलिस के सामने यह बड़ा सवाल है कि सुनीता की 16 वर्षीय बेटी कहां है? पांच जनवरी को सुनीता साकेत के परिजन रीवा स्थित IG कार्यालय पहुंचे थे और न्याय की गुहार लगाई थी।  
विज्ञापन


 
पुल के नीचे मिले थे शव
रीवा जिले के सोहागी थाना क्षेत्र में मंगलवार को नैना नदी में बने पुल के नीचे से बोरे में बंद महिला और नवजात शिशु के शव पुलिस ने बरामद किए थे। शव की पहचान के लिए पुलिस ने सीधी जिले के रामपुर नैकिन स्थित मोहनि गांव से उस परिवार को बुलवाया, जो कुछ दिन पहले लापता बहन और उसकी 16 वर्षीय बेटी की खोजबीन के लिए फरियाद लेकर आया था। IG केपी व्यंकटेश्वर राव ने उस समय पीड़ित परिवार की फरियाद सुनी थी। एसपी विवेक सिंह को मामले की जांच करने के निर्देश भी दिए थे। शव की पहचान करने पहुंचे सुनीता साकेत के परिजनों ने कहा कि 12 साल सुनीता किसी शिवेन्द्र सिंह के साथ रह रही थी। उसी ने हत्या करने के बाद शव को बोरे में बंद कर नदी में फेंका है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या है मामला 
पूरा मामला सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र स्थित मोहनी गांव का है। 18 साल पहले सुनीता साकेत की शादी छत्तीसगढ़ के मनेंद्रगढ़ जिले में हुई थी। छह वर्षों तक वह अपने ससुराल में रही। इस दौरान उसे एक बेटी हुई। छह साल बाद ही वह अपनी सुसराल छोड़कर गांव लौट आई। वहां शिवेन्द्र सिंह के साथ रहने लगी। कुछ साल पहले शिवेन्द्र सिंह सुनीता को रीवा ले आया। किराये के मकान में दोनों रहने लगे थे। सुनीता ने एक और बेटी को जन्म दिया, जो शिवेंद्र सिंह से थी। शिवेंद्र सिंह ने रीवा के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में अपना खुद का मकान बनवाया और सुनिता के साथ रहने लगा।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed