फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   The shameful reality of health system exposed by suicide of a student in Mauganj

MP News: मां ने मोबाइल छीना, सिस्टम ने जिंदगी! मऊगंज में छात्रा की आत्महत्या से खुली स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल

Mon, 04 Aug 2025 04:10 PM IST
रीवा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: रीवा ब्यूरो Updated Mon, 04 Aug 2025 04:10 PM IST
विज्ञापन
The shameful reality of health system exposed by suicide of a student in Mauganj
photo

मऊगंज जिले के खटखरी गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वजह थी मां द्वारा मोबाइल छीन लेना। लेकिन इस निजी पारिवारिक दर्द को एक प्रशासनिक त्रासदी में तब्दील कर दिया वहां की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ने।

विज्ञापन


परिजनों का दावा है कि झगड़े के कुछ देर बाद छात्रा ने खुद को पेड़ से लटका लिया। आनन-फानन में उसे मऊगंज जिला अस्पताल लाया गया। यहां पहुंचने तक उसकी सांसें चल रही थीं, लेकिन अस्पताल में उस वक्त कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। इमरजेंसी में डॉक्टर न होना किसी भी मरीज के लिए मौत का फरमान बन सकता है — और इस छात्रा के लिए वही हुआ।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 'मृत व्यक्ति कॉल नहीं कर सकता', HC की तल्ख टिप्पणी, बेटी के प्रेमी की हत्या मामले में पिता-पुत्र बरी
विज्ञापन
विज्ञापन


हालात यहीं नहीं रुके। छात्रा के शव का पोस्टमार्टम 24 घंटे तक टलता रहा। वजह? जिला अस्पताल में महिला डॉक्टर मौजूद नहीं थी। मजबूरी में रीवा से डॉक्टर को बुलाना पड़ा, तब जाकर अगले दिन पोस्टमार्टम हो सका। एक जिले की राजधानी बने मऊगंज में यह हाल किसी शर्म से कम नहीं।

शर्मनाक स्थिति तब और गहराई जब शव ले जाने के लिए शव वाहन तक नहीं मिला। परिजनों का आरोप है कि शव वाहन चालक ने डीजल के पैसे मांगे। मजबूर होकर उन्होंने बेटी के शव को एक लोडर वाहन में रखकर अंतिम संस्कार के लिए रवाना किया। 


photo

लोडिंग वाहन में शव को ले जाना पड़ा। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed