{"_id":"687c760075ef052457010098","slug":"hanuman-police-took-major-action-against-motorcycle-thieves-gang-arrested-two-accused-along-with-7-stolen-bikes-recovered-property-worth-245-lakhs-rewa-news-c-1-1-noi1337-3187524-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, सात बाइक समेत दो आरोपी पकड़ाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa News: मोटरसाइकिल चोर गिरोह पर पुलिस की कार्रवाई, सात बाइक समेत दो आरोपी पकड़ाए
Sun, 20 Jul 2025 05:38 PM IST
रीवा ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jul 2025 05:38 PM IST
सार
हनुमना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में दो आरोपियों को पकड़ा है, जिनमें एक बाल अपचारी है। आरोपियों से 7 चोरी की बाइक बरामद हुईं, जिनकी कीमत 2.45 लाख आंकी गई है।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जब्त की गई बाइकें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हनुमना थाना पुलिस को मोटरसाइकिल चोरी के मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने एक बाल अपचारी सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से कुल सात चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनकी कुल कीमत 2,45,000 आंकी गई है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: MP की 109 नर्सिंग छात्राओं ने सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका,हाईकोर्ट के आदेश के विरुद्ध मांगा न्याय
विज्ञापन
पूरा मामला 17 जुलाई का है, जब फरियादी अजय सिंह, निवासी चकरहनटोला, थाना नईगढ़ी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी हीरो होंडा मोटरसाइकिल (MP 17 MN 9692) चोरी हो गई है। पुलिस ने जांच शुरू कर मुखबिरों को सक्रिय किया। 18 जुलाई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि खटखरी बाजार में एक युवक चोरी की मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में है। पुलिस ने घेराबंदी कर एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि एक मोटरसाइकिल मनगवां (जिला रीवा) से और दूसरी हनुमना बाजार से चुराकर बेचने की कोशिश कर रहा था। उसने यह भी बताया कि एक बाइक मऊगंज निवासी मुस्ताक खान उर्फ मकसूद को बेच दी है। इसके बाद पुलिस ने मकसूद खान (53), निवासी मंसूराबाद मिलोनीगंज, जबलपुर (वर्तमान में वार्ड क्रमांक 05, मऊगंज) को हिरासत में लेकर पूछताछ की। उसके कब्जे से विभिन्न थानों से चोरी गई कुल 6 मोटरसाइकिलें बरामद की गईं। इस तरह कुल 7 चोरी की बाइकें पुलिस ने जब्त कीं।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में 16 लाख के करीब युवाओं ने ली कांग्रेस की सदस्यता, यूथ कांग्रेस की चुनावी प्रक्रिया पूरी
बरामद मोटरसाइकिलें
- MP 17 MN 9692 – 50,000 रुपये
- MP 17 NC 6842 – 45,000 रुपये
- CG 16 CE 0386 – 30,000 रुपये
- UP 77 J 7665 – 45,000 रुपये
- बिना नंबर काली पैशन प्रो – 30,000 रुपये
- लाल CD Down (संशोधित) – 25,000 रुपये
- काली CT100 (बिना नंबर) – 20,000 रुपये
