{"_id":"681850fa0690599db006c801","slug":"false-promise-of-marriage-five-years-of-exploitation-and-then-denial-rewa-news-c-1-1-noi1337-2910266-2025-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mauganj News: शादी का वादा कर पांच साल तक करता रहा शोषण, गर्भवती होने पर छोड़ा, युवती ने दर्ज कराया केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mauganj News: शादी का वादा कर पांच साल तक करता रहा शोषण, गर्भवती होने पर छोड़ा, युवती ने दर्ज कराया केस
Mon, 05 May 2025 04:28 PM IST
रीवा ब्यूरो
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, माऊगंज
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, माऊगंज
Published by: रीवा ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 04:28 PM IST
सार
मऊगंज थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर पिछले पांच सालों से उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया।
विज्ञापन
थाना मऊगंज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मऊगंज थाना क्षेत्र से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने एक युवती को शादी का झांसा देकर पिछले पांच सालों से उसका शारीरिक शोषण किया। जब युवती गर्भवती हो गई तो आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया। प्यार पर भरोसा कर अपना सब कुछ गंवा चुकी पीड़िता आखिरकार आधी रात को थाने पहुंची और युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज करवाई।
विज्ञापन
जानें क्या है पूरा मामला
ये मामला साल 2020 से शुरू हुआ, जब एक युवक ने एक युवती को प्यार में फंसा लिया। उसने शादी का वादा किया और उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। साल 2024 में वो युवक युवती को गांव से भगाकर गुजरात ले गया। वहां दोनों साथ में रहने लगे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: जब चलती कार में अचानक लगी आग, पांच लोग बाल-बाल बचे, देखें वीडियो
विज्ञापन
इस दौरान युवक बार बार युवती का शारीरिक शोषण करता रहा और शादी की बात टालता रहा। जब युवती गर्भवती हुई, तो युवक ने शादी से साफ इनकार कर दिया और उसे अकेला छोड़कर भाग गया। इसके बाद पीड़िता ने हिम्मत दिखाई और मऊगंज थाने पहुंचकर पूरी बात पुलिस को बताई। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।
मऊगंज पुलिस ने जारी किया बयान
मऊगंज पुलिस ने बताया कि आरोपी युवक पर दुष्कर्म, धोखाधड़ी और दूसरे आरोपों में केस दर्ज किया गया है। यह मामला भारतीय कानून की संबंधित धाराओं के तहत दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल सहायता और सुरक्षा भी दी है। पुलिस का कहना है कि इस मामले की पूरी निष्पक्ष जांच की जाएगी और पीड़िता को जरूर न्याय मिलेगा।
यह भी पढ़ें: विदिशा स्टेशन पर औचक टिकट जांच, 251 यात्री पकड़े गए, 1.57 लाख का जुर्माना वसूला
गरीब ऑटो चालक की हुई पिटाई
मऊगंज इलाके में शराब माफिया इतने ताकतवर हो गए हैं कि आम लोग भी अब सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला एक गरीब ऑटो चालक शिवसागर पयासी का है। उस पर सिर्फ इसलिए हमला कर दिया गया क्योंकि उसने शराब माफिया के गलत कामों का विरोध किया था। ईशू सिंह नाम के एक युवक ने अपने 7 8 साथियों के साथ मिलकर शिवसागर को सड़क पर बेरहमी से पीटा। आसपास खड़े लोग तमाशा देखते रहे, लेकिन किसी ने उसे बचाने की कोशिश नहीं की।
पुलिस ने नहीं की मदद
शिवसागर जैसे तैसे घायल हालत में नईगढ़ी थाने पहुंचा, लेकिन पुलिस ने यह कहकर भगा दिया कि यह मामला उनके इलाके का नहीं है। जब यह खबर वरिष्ठ अधिकारियों तक पहुंची, तब जाकर एफआईआर दर्ज की गई। लेकिन यह भी कहा जा रहा है कि पुलिस ने सिर्फ दिखावे के लिए मेडिकल करवाया और शिवसागर को घर भेज दिया। हमलावर अब भी खुलेआम घूम रहे हैं।
