फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Rewa: Naib Tehsildar arrested taking bribe of five thousand, bribe was sought in the name of ending stay in land case

रीवा: नायब तहसीलदार पांच हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार, जमीन मामले में स्टे समाप्त करने के नाम पर मांगी थी घूस

Sat, 26 Mar 2022 04:44 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा Published by: दिनेश शर्मा Updated Sat, 26 Mar 2022 04:44 PM IST
सार

रीवा जिले के हनुमना तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार भुवनेश्वर सिंह मरावी को 5000 की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया है। नायब तहसीलदार ने जमीन के एक मामले में स्थगन समाप्त करने को लेकर मांगी रिश्वत की मांग की थी।
 

विज्ञापन
Rewa: Naib Tehsildar arrested taking bribe of five thousand, bribe was sought in the name of ending stay in land case
हनुमना तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार को 5000 की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया है। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हनुमना तहसील में पदस्थ नायब तहसीलदार भुवनेश्वर सिंह मरावी को 5000 की रिश्वत के साथ गिरफ्तार किया गया है। नायब तहसीलदार ने जमीन के एक मामले में स्थगन समाप्त करने को लेकर मांगी रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लोकायुक्त पुलिस रीवा को शिकायत मिली थी कि नायब तहसीलदार बगैर रिश्वत के कोई काम नहीं करता। जमीन के एक मामले में लगे स्टे को खत्म करने के लिए उसने पांच हजार रुपये की मांग की थी। वह पहाड़ी सर्किल में नायब तहसीलदार के रूप में कार्यरत है। तहसील कार्यालय में ही उसे रंगेहाथों पकड़ा है। लोकायुक्त को शिकायत में बताया गया था कि नायब तहसीलदार भुवनेश्वर सिंह मरावी कोई भी काम बिना लेन-देन नहीं करते हैं। शिकायतों की पड़ताल के बाद ट्रैप करने की योजना बनाई गई।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed