{"_id":"650152255d1f670f8a04209d","slug":"rewa-bjp-mla-from-mauganj-accused-of-writing-an-objectionable-book-on-lord-ram-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewa: मऊगंज से भाजपा विधायक पर भगवान राम पर आपत्तिजनक किताब लिखने का आरोप, MLA ने बताया विरोधियों की साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewa: मऊगंज से भाजपा विधायक पर भगवान राम पर आपत्तिजनक किताब लिखने का आरोप, MLA ने बताया विरोधियों की साजिश
Wed, 13 Sep 2023 11:39 AM IST
अंकिता विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रीवा
Published by: अंकिता विश्वकर्मा
Updated Wed, 13 Sep 2023 11:39 AM IST
सार
Rewa News: मऊगंज से भाजपा विधायक प्रदीप पटेल पर भगवान राम के ऊपर आपत्तिजनक किताब लिखने का आरोप लगा है। वहीं विधायक ऐसी किसी भी किताब को लिखने से इनकार कर रहे हैं, उनका कहना है कि विरोधियों ने उनके खिलाफ साजिश रची है।
विज्ञापन
मऊगंज विधायक पर भगवान राम पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2024 में अयोध्या में भव्य राम मन्दिर का उद्घाटन होने जा रहा है, लेकिन भगवान राम को लेकर अक्सर देश में एक नया बखेड़ा खड़ा हो जाता है। इस बार मध्यप्रदेश में राम को लेकर एक बार फिर नई जंग शुरू हो गई है। "अम्बेडकर व पेरियार की दृष्टि में राम" नामक एक विवादित पुस्तक सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि वायरल हुई यह किताब नवागत मऊगंज जिले के BJP विधायक प्रदीप पटेल के द्वारा लिखी गई किताब है, जिसमें श्रीराम को छली, कपटी, चरित्रहीन और शूद्र बताया गया है। इतना ही नहीं इसमें माता कौशल्या और केकई सहित भगवान राम के परिवार के संबध में आपत्तिजनक टिप्पणी भी की गई है।
सनातन पर टिप्पणी के बाद राम के खिलाफ विवादित किताब
सनातन विरोधी अक्सर हिंदू धर्म और देवी देवताओं को लेकर तरह तरह की बयानबाजी करते दिखाई देते हैं। हाल ही में तमिलनाडु के खेल मंत्री उदयनिधि स्टालिन ने सनातन शर्म को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी, जिसके चलते पूरे देश में भूचाल आ गया था। उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म को डेंगू मलेरिया, एड्स की बीमारी कह कर उसे खत्म कर देने वाले दिए गए विवादित बयान पर लोगों का गुस्सा अभी तक शांत भी नहीं हुआ है और लोग अब भी इस बयान का चौतरफा विरोध करते दिखाई दे रहे हैं। इन सब के बीच उपजे एक ताजे विवाद ने नया बखेड़ा खड़ा कर दिया है।
BJP विधायक पर लगे विवादीत किताब लिखने के आरोप
"अम्बेडकर व पेरियार की दृष्टि में राम" पर लिखी गई एक विवादित किताब ने समूचे प्रदेश और विंध्य में हड़कंप मचा कर रख दिया है। इस किताब में हिंदुओं के आराध्य भगवान श्रीराम और सनातन धर्म पर अमर्यादित टिप्पणी की गई है। दावा किया जा रहा है कि इस किताब को मऊगंज के भाजपा विधायक प्रदीप पटेल ने लिखी थी, इसका प्रकाशन मूल निवासी चेतना मंच, रीवा और मुद्रक लक्ष्मी नगर दिल्ली है। इसके अलावा किताब के एक पन्ने पर विधायक प्रदीप पटेल की फोटो और उनका नाम भी छपा हुआ है। BJP विधायक के द्वारा लिखी गई कथित किताब में लेखक ने सनातन धर्म के आराध्य भगवान श्रीराम पर आपत्तिजनक शब्दों का जहर उगला है। श्रीराम को छली, कपटी लिखने के साथ ही अमर्यादित आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल किया है।
विज्ञापन
MLA ने कहा मेरे खिलाफ विरोधी रच रहे षड़यंत्र
विवादित किताब के बारे में जब मऊगंज विधायक प्रदीप पटेल से बात की गई तो उन्होंने इस तरह की लिखी गई किसी भी किताब बारे में इनकार कर दिया है। उनका कहना है कि न ही उन्होंने इस तरह की कोई किताब लिखी है और न, ही उन्होंने अब तक कोई ऐसी किताब पढ़ी है। बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल ने कहा कि उनके खिलाफ विरोधी लगातार षडयंत्र रच रहे हैं। उनकी छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जाता रहा है। इस मामले की जांच कराकर इस पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
सपा प्रवक्ता ने विधायक पर लगाए थे विवादित किताब लिखने के आरोप
बता दें, 15 अगस्त को रीवा से अलग कर मऊगंज नया जिला बनाया गया था, वर्तमान समय में क्षेत्र के बीजेपी विधायक प्रदीप पटेल हैं, जो कि राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त हैं। बीते 30 अगस्त को सपा नेता व पार्टी प्रवक्ता यश भारतीय ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर विधायक प्रदीप पटेल के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए थे। आरोप था कि बाबा अम्बेडकर के नाम पर BJP विधायक प्रदीप पटेल के द्वारा लिखी गई किताब में रामायण, भगवान राम और उनके पिता राजा दशरथ के साथ ही उनके परिवार धर्म व जाति विशेष के बारे में आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग किया है।