{"_id":"63dfa315e938a649ce5e148e","slug":"retired-employee-of-nepa-mill-dies-in-burhanpur-pilgrim-bus-accident-in-odisha-2023-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"MP News: बुरहानपुर की तीर्थयात्री बस उड़ीसा में दुर्घटनाग्रस्त हुई, नेपा मिल के रिटायर्ड कर्मचारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
MP News: बुरहानपुर की तीर्थयात्री बस उड़ीसा में दुर्घटनाग्रस्त हुई, नेपा मिल के रिटायर्ड कर्मचारी की मौत
Sun, 05 Feb 2023 06:07 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मध्य प्रदेश
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Sun, 05 Feb 2023 06:07 PM IST
सार
नेपानगर के छह लोग जलगांव से स्लीपर कोच बस से तीर्थयात्रा पर गए थे। बस में जलगांव सहित अन्य जगह के लोग भी सवार थे। देर रात करीब ढाई बजे हादसे के वक्त बस ओडिशा के बरगढ़ में एक जगह रोड किनारे खड़ी थी।
विज्ञापन
बस और ट्रक की टकराने के बाद की स्थिति
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले के नेपानगर से तीर्थयात्रा पर गए तीर्थ यात्रियों की बस को ओडिशा के बरगढ़ में पीछे से एक कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में नेपानगर स्थित अखबारी कागज कारखाना से सेवानिवृत्त अशोक अत्तरदे (65) की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी लता अत्तरदे (59) गंभीर रूप से घायल हो गईं।
विज्ञापन
नेपानगर के छह लोग तीर्थयात्रा पर जलगांव से स्लीपर कोच बस से गए थे। बस में जलगांव सहित अन्य जगह से भी लोग सवार थे। हादसा देर रात करीब ढाई बजे हुआ। उस समय ओडिशा के बरगढ़ में बस एक जगह रोड किनारे खड़ी थी।
विज्ञापन
अशोक अत्तरदे अपनी पत्नी के साथ जलगांव से जगन्नाथपुरी एक ध्यास धाम नेपाल, गंगासागर, काशी सहयात्रा के लिए स्लीपर कोच बस से गए थे। शनिवार-रविवार की रात करीब ढाई बजे बस एक स्थान पर खड़ी थी। तभी पीछे से एक कैंटर ने टक्कर मार दी। उस समय बस में अशोक और उनकी पत्नी सहित जलगांव के कुछ यात्री भी थे जबकि कुछ यात्री नित्यक्रिया (टॉयलेट) के लिए बस से नीचे उतर गए थे।
विज्ञापन
हादसे में अशोक अत्तरदे की मौत हो गई जबकि उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। अमृत लाल पवार ने बताया कि नेपानगर से करीब छह लोग तीर्थ यात्रा पर गए थे, लेकिन नेपानगर के अन्य किसी यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। जलगांव के कुछ यात्री घायल हुए हैं।
