{"_id":"673c47792241fb3512096350","slug":"real-police-arrested-fake-policeman-in-chattarpur-2024-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chattarpur Crime: नकली पुलिसकर्मी को असली पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला जानकर चौंक जाएंगे आप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chattarpur Crime: नकली पुलिसकर्मी को असली पुलिस ने किया गिरफ्तार, मामला जानकर चौंक जाएंगे आप
Tue, 19 Nov 2024 01:39 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, छतरपुर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 19 Nov 2024 01:39 PM IST
सार
Chattarpur Crime: राजधानी में नकली पुलिसकर्मी पर असली पुलिस ने नकेल कसी है। फर्जी पुलिसवाला लोगों को डरा-धमका कर पैसे मांग रहा था। उक्त आरोपी के तार छतरपुर से जुड़े हुए हैं।
विज्ञापन
नकली पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक अनोखा मामला सामने आया है। जहां नकली पुलिसवाले को असली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि नकली पुलिसकर्मी की पोल उस वक्त खुल गई, जब वह लोगों को डरा-धमका कर पैसे मांग रहा था। छतरपुर से भी आरोपी आनंद सेन के खिलाफ शिकायत मिली है, जहां वह अशोका गार्डन क्षेत्र का निवासी है। आरोपी के खिलाफ आरोप है कि वह वहां भी नकली पुलिसकर्मी बनकर लोगों को डराता और वसूली करता था।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी के खातों की जांच शुरू कर दी है और यह भी पता चला है कि उसके पास विभिन्न प्रकार की वर्दी मौजूद हैं। फिलहाल, आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया और उसे जेल भेज दिया गया है।एमपी नगर पुलिस ने सूचना पर आज एक नकली पुलिस वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पता चला कि वह फर्जी पुलिस वाला हैl फर्जी पुलिस वाला आरोपी आनंद सेन को एमपी नगर पुलिस ने गिरफ्तार कर दर्ज किया है आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे जेल भेज दिया गया हैl
विज्ञापन
पुलिस ने पकड़ा तो वह गिड़गिड़ाता हुआ बोला कि मैं नकली पुलिस वाला हूं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी मिली है कि छतरपुर में भी उक्त नकली पुलिस वाले की शिकायत प्राप्त हुई है। आरोपी आनंद सेन के खातों की जानकारी जांच कर रही है। आरोपी पुलिस की गाड़ी देखकर उसके आसपास खड़े होकर फोटो खिंचवा लेता था एवं लोगों को डरा धमका कर पैसे की मांग करता था आरोपी के पास अनेक तरह की वर्दी मिली है। आरोपी का नाम आनंद सिंह और वर्तमान निवासी अशोका गार्डन क्षेत्र बता रहा है।
विज्ञापन
