फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Tragic accident while reversing a tractor-trolley: young man on a motorcycle killed after being run over,

रतलाम में बड़ा हादसा: रिवर्स ले रही ट्रैक्टर-ट्रॉली ने बाइक को कुचला, 22 वर्षीय युवक की मौत; नानी गंभीर

Wed, 07 Oct 2026 06:56 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Wed, 07 Oct 2026 06:56 PM IST
विज्ञापन
Tragic accident while reversing a tractor-trolley: young man on a motorcycle killed after being run over,
वह ट्रेक्टर-ट्राली जिसकी चपेट में आने से हुई बाइक सवार युवक की मौत।

रतलाम के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के बजरंग नगर में बुधवार को रेती से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली को रिवर्स लेते समय बड़ा हादसा हो गया। ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार 22 वर्षीय युवक की मौत हो गई, जबकि उसकी नानी गंभीर रूप से घायल हो गईं।

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, शेरानीपुरा निवासी 22 वर्षीय नुरेन खान बुधवार को अपनी नानी खुर्शीद बी को बाइक (एमपी-43-ईबी-3262) पर बैठाकर अपने मामा के घर जा रहा था। ऊंकाला रोड से टर्न लेकर बजरंग नगर की ओर जाने वाले रास्ते पर नुरेन की बाइक के आगे रेती से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली (एमपी-43-एसी-4249) चल रही थी।

विज्ञापन

बताया गया कि ट्रैक्टर चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को सकरी गली में घाटी पर खड़ा किया और बिना संकेत दिए अचानक तेज गति से रिवर्स लेना शुरू कर दिया। इसी दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पीछे आ रही नुरेन की बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में नुरेन और उसकी नानी बाइक सहित नीचे गिर गए। नुरेन ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिये की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन


पढे़ं: अभिनेता राजपाल यादव की फिर बढ़ी मुश्किलें: सुप्रीम कोर्ट के बाद अब महू कोर्ट में पेशी, जानें क्या है मामला?

हादसे में नुरेन के सिर, छाती और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। उसकी नानी खुर्शीद बी को भी चोट लगी। हादसे की जानकारी मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। आसपास के लोग दोनों को जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टर ने जांच के बाद नुरेन को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन भी मौके और अस्पताल पहुंचे। खुर्शीद बी को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

पुलिस के अनुसार, नुरेन का शव मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। पुलिस ने ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त कर ली है और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed