फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   ratlam news Three-year-old child dies in road accident, parents injured

Ratlam News: सड़क हादसे में तीन साल के बच्चे की मौत, माता पिता घायल, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

Tue, 18 Feb 2025 08:52 AM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Tue, 18 Feb 2025 08:52 AM IST
सार

रतलाम में जेसीबी के पाइप से बाइक टकराने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। अंधेरा और पाइप पर संकेतक न होने से हादसा हुआ। गुस्साए लोगों ने चक्काजाम किया। पुलिस ने जेसीबी जब्त कर चालक की तलाश शुरू की। 

विज्ञापन
ratlam news Three-year-old child dies in road accident, parents injured
जेसीबी पर इस तरह बंधा हुआ था पाइप

विस्तार

रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र स्थित डोंगरे नगर मार्ग पर सड़क हादसे में तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई, जबकि उसके माता-पिता घायल हो गए। हादसे के बाद आक्रोशित लोगों ने नगर निगम के खिलाफ चक्काजाम कर दिया।

विज्ञापन

धीरज शाह नगर निवासी मुकेश प्रजापत सोमवार रात करीब 9 बजे अपनी पत्नी शिवानी, बेटों भव्यांश (3) और लक्ष्य (6) तथा भतीजी दिव्यांशी (4) के साथ बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान, 15 फीट लंबा पाइप लेकर सामने से आ रही एक जेसीबी से उनकी बाइक टकरा गई। अंधेरा होने और पाइप पर कोई संकेतक न होने के कारण यह हादसा हुआ, जिसमें भव्यांश की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मुकेश और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।

विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर एकत्र हो गए और एम्बुलेंस व पुलिस को सूचना दी, लेकिन आधे घंटे तक एम्बुलेंस नहीं पहुंची। इस बीच, एक आर्मी जवान ने अपनी कार से घायलों को सागोद रोड स्थित एक निजी अस्पताल पहुँचाया, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दुर्घटना से आक्रोशित लोगों ने सड़क पर चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि यदि सड़क पर स्ट्रीट लाइट और पाइप पर संकेतक होता, तो यह हादसा टल सकता था। सूचना मिलने पर औद्योगिक क्षेत्र थाना प्रभारी वीडी जोशी और सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर भीड़ को शांत कराया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जेसीबी को जब्त कर लिया है, जबकि चालक फरार हो गया है, जिसकी तलाश जारी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed