फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News ›   Ratlam: Kalyugi father used to molest his daughter while drunk, police registered a case and arrested accused

Ratlam: पिता अपनी बेटी के साथ नशे में करता था छेड़छाड़, घर में अकेली रहने से डरने लगी थी युवती

Sun, 20 Oct 2024 08:26 PM IST
दिनेश शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Sun, 20 Oct 2024 08:26 PM IST
सार

रतलाम में 21 वर्षीय युवती ने अपने पिता की हरकतों से तंग आकर पिता के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। कहा है कि जब मां काम पर जाती है और में घर में अकेली रहती हूं तब मेरे  पिता मेरे साथ छेड़छाड़ करते हैं। 

विज्ञापन
Ratlam: Kalyugi father used to molest his daughter while drunk, police registered a case and arrested accused
पिता को छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम पुलिस ने बेटी की शिकायत पर पिता को छेड़छाड़ के मामले में गिरफ्तार किया है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि मैं जब घर पर अकेली रहती हूं तो पिता नशे की हालत में मेरे साथ गलत हरकत करते हैं। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


रतलाम के औद्योगिक थाना क्षेत्र निवासी एक 21 वर्षीय युवती ने अपने पिता की हरकतों से तंग आकर पिता के खिलाफ औद्योगिक क्षेत्र थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसकी मां नौकरी करती हैं और पिता बाजार में ठेला लगाता है। जब मां काम पर जाती है और में घर में अकेली रहती हूं तब मेरे  पिता मेरे साथ छेड़छाड़ करते हैं। पिछले कुछ दिनों से ये घटनाक्रम लगातार जारी था। पीड़िता ने अपनी परेशानी अपनी मामी को बताई, जिसके बाद मामी ने पीड़िता की मां को इस बारे में जानकारी दी। मां बेटी को साथ लेकर थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन


पीड़िता की मां ने बताया कि  काम से घर आने पर बेटी पिता की हरकतों से डरकर मेरे सामने ही रहती थी। अकेले घर में रहने से डरती थी, लेकिन मैं इस बात को समझ नहीं पाई। स्थिति ये थी कि रात को भी बेटी मेरे साथ ही सोना पसंद करती थी। पुलिस के अनुसार आरोपी नशे का आदी है। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed