फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News Locks of five empty houses broken in one night theft worth lakhs at two places

Ratlam News: एक रात में पांच सूने मकानों के टूटे ताले, दो स्थानों पर लाखों की चोरी की वारदात

Thu, 20 Mar 2025 10:33 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Thu, 20 Mar 2025 10:33 PM IST
सार

चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने एक ही रात में पांच सूने मकानों के ताले चटकाए। दो सूने मकानों से चोर नकदी समेत लाखों रुपये की ज्वेलरी चुरा ले गए।

विज्ञापन
Ratlam News Locks of five empty houses broken in one night theft worth lakhs at two places
वारदात स्थल का मुआयना करते हुए पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम जिले में चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं। चोरों ने बुधवार को एक ही रात में पांच सुने मकानों के ताले चटकाए। दो सूने मकानों से चोर नकदी समेत लाखों रुपये की ज्वेलरी चुरा ले गए। वहीं, तीन सुने मकानों से चोर कुछ ले जाने में सफल नहीं हो पाए।

विज्ञापन


रतलाम में बीती रात अज्ञात बदमाशों ने कोर्ट के सामने इशान पिता डॉ. नरेंद्र उपाध्याय के मकान, टीआईटी रोड पर मोहित पिता सत्यनारायण मंत्री के मकान और शहर के जावरा रोड क्षेत्र व शास्त्री नगर में डॉ. सीबी राठौर के मकान के भी ताले चटकाए। चोर ईशान उपाध्याय के सुने मकान से अलमारी में रखे 35 ग्राम वजनी सोने का गोल्ड सेट, सोने के कंगन व 500 ग्राम वजनी चांदी के आभूषण समेत 50 हजार नकदी चुरा ले गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: पांच साल के मासूम की ट्रैक्टर से कुचलकर मौत, खेलने के दौरान हुआ हादसा
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, मोहित पिता सत्यनारायण मंत्री के टीआईटी रोड स्थित घर में रखी अलमारियों से दो सोने के कान के टॉप्स, दो सोने की अंगूठी, 30 चांदी के सिक्के, तीन सोने के कांटे, एक सोने की चेन, तीन चांदी की पायजेब, तीन चांदी की बीढिया समेत 30 हजार रुपये नकदी चोर चुरा ले गए।

यह भी पढ़ें: गोल्डन सिटी बिल्डर और अलंकार ज्वेलर्स के ठिकाने पर आयकर सर्वे, अल्फा कम्युनिकेशन पर टैक्स चोरी का आरोप

घटना की जानकारी मिलने के बाद सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, स्टेशन रोड थाना प्रभारी स्वराज डाबी समेत पुलिस बल कोर्ट के सामने स्थित मकान पर पहुंचे। चोर कहां से घुसे, किस तरह आलमारियों के लॉकर तोड़े इसका मौका मुआयना किया। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देखते हुए फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को भी बुलाया। पुलिस शहर के सीसीटीवी चेक कर रही है। सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया ने बताया कि सूने मकानों के ताले टूटे हैं। कुछ सोने-चांदी की ज्वेलरी और नकदी चोरी हुई है। पुलिस टीम जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज चेक किए जा रहे हैं। शीघ्र ही चोरों को पकड़ा जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed