फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam News Theft worth lakhs in grocery shop thieves also took away DVR of CCTV camera

Ratlam News: किराना दुकान में लाखों की चोरी, सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी ले गए चोर

Wed, 29 Jan 2025 06:31 PM IST
रतलाम ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, रतलाम Published by: रतलाम ब्यूरो Updated Wed, 29 Jan 2025 06:31 PM IST
सार

रतलाम शहर धानमंडी क्षेत्र में किराना दुकान पर बीती रात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से दुकान में रखे पांच लाख रुपये नकद चुरा ले गए। चोर यहां से चोरी करने के बाद दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चुरा ले गए।

विज्ञापन
Ratlam News Theft worth lakhs in grocery shop thieves also took away DVR of CCTV camera
चोरी की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रतलाम शहर के माणक चौक थाना के धानमंडी क्षेत्र में स्थित पवन किराना दुकान पर मंगलवार रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यहां से दुकान में रखे पांच लाख रुपये नकद चुरा ले गए। चोर यहां से चोरी करने के बाद दुकान में लगा सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर भी चुरा ले गए। सूचना पर माणक चौक थाना पुलिस वारदात स्थल पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

विज्ञापन


रतलाम के माणक चौक थाना पुलिस से मिली जानकारी अनुसार थाना क्षेत्र के धानमंडी क्षेत्र स्थित पवन किराना पर बीती रात अज्ञात बदमाशों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया है। चोर शटर के ताले तोड़कर दुकान में घुसे और दुकान के काउंटर के गल्ले में रखे करीब पांच लाख 50 हजार रुपये चुरा ले गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। पुलिस टीम ने मौका मुआयना किया है। पुलिस टीम क्षेत्र के लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।
विज्ञापन


सीसीटीवी और डीवीआर भी चुरा ले गए चोर
माणक चौक थाना पुलिस ने बताया कि धान मंडी में किराना व्यापारी की दुकान में सीसीटीवी कैमरे भी लगे थे। लेकिन चोर पुलिस से बचने के लिए दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे की केबल काटकर डीवीआर भी अपने साथ ले गए, ताकि अज्ञात आरोपियों की पहचान न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकान संचालक गया था बाहर, छोटा भाई संभाल रहा था दुकान
दुकान संचालक के भाई विशाल चोथियानी ने बताया कि उनका बड़ा भाई दुकान संभालता है। वह बाहर गया है, इसलिए पिछले 10 दिनों से वह दुकान संभाल रहे हैं। बुधवार सुबह जब वह दुकान खोलने आए तो दुकान की शटर के ताले गायब मिले। नकुचे भी खुले हुए थे। चोरी की जानकारी मिलने पर वह सीधे माणक चौक थाने पहुंचे और सूचना दी। जानकारी मिलने पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। विशाल ने बताया कि दुकान में व्यापारी को देने के लिए पांच लाख से अधिक रुपये पड़े हुए थे, वह भी आरोपी चुरा ले गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed