फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam Triple Murder: Investigation revealed- father was beaten with sticks, 13 and 8-year-old child was thrown alive in the well

रतलाम ट्रिपल मर्डर: जांच में हुआ खुलासा- पिता को लाठियों से पीटा, 13 और 8 साल के बच्चे को जिंदा फेंक दिया था कुएं में 

Tue, 09 Nov 2021 01:54 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंदौर Published by: रवींद्र भजनी Updated Tue, 09 Nov 2021 01:54 PM IST
सार

रतलाम में रविवार को हुए पिता-पुत्रों की हत्या का खुलासा गया है। जमीन विवाद में पिता को लाठियों से पीटकर मारा था जबकि दोनों बच्चों को मोटर की रस्सी से बांधकर कुएं में जिंदा ही फेंक दिया था।  

विज्ञापन
Ratlam Triple Murder: Investigation revealed- father was beaten with sticks, 13 and 8-year-old child was thrown alive in the well
कुएं से बाहर निकाली गई लाशें। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में हुए पिता-पुत्रों की हत्या का खुलासा गया है। जमीन विवाद में खेत के पड़ोसी और काका के परिवार के लोगों ने हत्या की थी। पिता को लाठियों से पीटकर मारा था जबकि दोनों बच्चों को मोटर की रस्सी से बांधकर कुएं में जिंदा ही फेंक दिया था। पुलिस ने एक महिला समेत छह लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


रतलाम जिले के देवरूंडा गांव में सोमवार को पिता-पुत्रों के शव मिले थे। तीनों शव खेत में स्थित कुएं से बरामद किए गए थे। मृतकों के नाम लक्ष्मण पिता मांगू भाबर (उम्र 35 वर्ष), विशाल (उम्र 13 वर्ष) व पुष्कर (उम्र 9 वर्ष) है। रविवार को कुएं की मोटर खराब हो गई थी, इस कारण लक्ष्मण ने मोटर बाहर निकाल रखी थी। दोनों बेटे भी उसके साथ थे। रविवार रात तक जब तीनों घर नहीं लौटे तो अन्य परिजनों और ग्रामीणों ने तलाश शुरू की थी। 
विज्ञापन


सिंचाई को लेकर चल रहा था विवाद
जानकारी के मुताबिक मृतक लक्ष्मण भाभर के काका के परिवार के पुंजा उर्फ पूनमंचद, खेत के पड़ोसी रूपली खराड़ी, उसके पुत्र पीरू और दिलीप खराड़ी, कमलेश एवं फूलजी गामड़ ने हत्या की थी। जमीन और खाल के गड्ढे में मोटर डालकर सिंचाई करने की बात पर विवाद चल रहा था। दीपावली पर भी इसी बात पर विवाद हुआ था। इसी विवाद की वजह से रविवार को आरोपियों ने तीनों की हत्या कर दी। लक्ष्मण को लाठियों से पीटा और दोनों बेटों को बांधकर कुएं में फेंक दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पिता के साथ गए थे खेत पर गए थे बेटे
लक्ष्मण के परिजनों ने बताया कि रविवार सुबह लक्ष्मण खेत पर गया था। दोनों बेटे भी साथ थे। इसी बीच आरोपी वहां पहुंचे। लक्ष्मण से विवाद किया और लाठियों से पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद दोनों बेटों को भी नहीं छोड़ा। उनको मोटर की रस्सी से बांधा और दूसरी तरफ मोटर बांध दी ताकि बच्चे डूब जाए। इसके बाद तीनों को कुएं में फेंक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed