फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Ratlam: Hut MLA absconds after FIR, blames BJP

Ratlam: एफआईआर के बाद झोपड़ी वाले विधायक फरार, भाजपा पर लगाया आरोप

Fri, 01 Mar 2024 10:13 PM IST
दिनेश शर्मा अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, रतलाम Published by: दिनेश शर्मा Updated Fri, 01 Mar 2024 10:13 PM IST
सार

सैलाना थाने में गुरुवार को विधायक डोडियार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद वे फरार हो चुके हैं। विधायक ने वीडियो जारी कर भाजपा पर आरोप लगाए हैं।

विज्ञापन
Ratlam: Hut MLA absconds after FIR, blames BJP
सैलाना विधायक कमलेश्वर डोडियार - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा के झोपड़ी वाले विधायक कमलेश डोडियार के खिलाफ एक करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में गुरुवार को सैलाना थाने पर मामला दर्ज हो गया है। इसके बाद से ही विधायक डोडियार फरार हो गए हैं। आरोपी विधायक डोडियार ने वीडियो जारी कर भाजपा के दबाव में कार्रवाई का आरोप लगाया है। पुलिस आरोपी विधायक की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है। 
विज्ञापन


रतलाम जिले के सैलाना विधानसभा के विधायक कमलेश्वर डोडियार की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बाजना निवासी डॉक्टर तपन राय से एक करोड़ रुपये मांगने के मामले में प्रकरण दर्ज होने के बाद अब सैलाना के एक और व्यापारी का ऑडियो वायरल हो रहा है। इसमें विधायक डोडियार अपने 15 लड़कों को मैनेज करने की बात कह रहे हैं। इस पर व्यापारी कह रहा है कि मैं व्यवस्था कर रहा हूं। सम्मानजनक काम कर दूंगा। सूत्रों की मानें तो सैलाना थाने में उक्त व्यापारी ने भी सैलाना थाने पर विधायक डोडियार के खिलाफ आवेदन दिया है। सूत्रों के अनुसार शुक्रवार सुबह रतलाम और सैलाना के बीच स्थित डेलनपुर टोल नाका से विधायक की गाड़ी निकलना बताया जा रहा है।
विज्ञापन


विधायक का आरोप पुलिस भाजपा के दबाव में कर रही काम
सैलाना थाने में गुरुवार को विधायक डोडियार के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज होने के बाद वे फरार हो चुके हैं। विधायक ने वीडियो जारी कर भाजपा पर आरोप लगाए हैं। वीडियो में विधायक कहते नजर आ रहे हैं कि फर्जी बंगाली डॉक्टर के आवेदन पर मेरे खिलाफ पैसे मांगने के आरोप लगाए गए हैं और झूठी कार्रवाई की गई है। जिस फर्जी बंगाली डॉक्टर के खिलाफ सीएमएचओ व बीएमओ के माध्यम से क्लिनिक पर कार्रवाई करवाई थी, जिसके पास कोई डिग्री नहीं है। अवैध तरीके से क्लीनिक चला रहा था। क्लीनिक का कोई रजिस्ट्रेशन नहीं है। मुझ पर मुकदमा दर्ज कराया है। विधायक ने रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर के मतदाताओं से आह्वान है कि भाजपा को बुरी तरह से हरवाए। मुझे भाजपा लगातार परेशान करती आ रही है। विधायक बनने के बाद लगातार झूठे प्रकरण दर्ज कर जेल में बंद करने की कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अन्य व्यापारी की रिकॉर्डिंग भी आई सामने
मामले में एसपी राहुल कुमार लोढ़ा ने कहा कि विधायक डोडियार के खिलाफ जांच के आधार पर हुए मुकदमे के बाद गिरफ्तारी के लिए तलाश की जा रही है। मेडिकल स्टोर संचालक की शिकायत पर एफआईआर के मामले में जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। साथ ही एक अन्य व्यापारी की वॉइस रिकॉर्डिंग भी सामने आई है। जिसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। संबंधित व्यापारी को तलाश किया जा रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed