फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   mandsaur MP rape case news: Rape with a 7 year old girl in mandsaur, accused arrested

मंदसौर रेप केस: मासूम के साथ 'निर्भया' जैसी दरिंदगी, सीएम बोले- आरोपियों को दिलवाएंगे फांसी की सजा

Sat, 30 Jun 2018 02:25 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Updated Sat, 30 Jun 2018 02:25 AM IST
विज्ञापन
mandsaur MP rape case news: Rape with a 7 year old girl in mandsaur, accused arrested
मंदसौर में सड़क पर उतरी जनता
दो माह पूर्व इंदौर में दुधमुही बच्ची के साथ हैवानियत की इंतेहा पार करने वाली घटना का दर्द लोग अभी भूले भी नहीं थे कि मध्य प्रदेश के मंदसौर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली सात साल की मासूम के साथ दरिंदे ने पहले रेप किया और फिर हत्या करने के इरादे से उसके प्राइवेट पार्ट में लोहे की छड़ डाल दी। इतना ही नहीं दरिंदे ने दांतों से जगह-जगह काटा और चेहरे पर गंभीर घाव कर दिए। 
विज्ञापन


बच्ची इंदौर के अस्पताल में गंभीर हालत में भर्ती है। घटना से मंदसौर और आसपास के इलाकों के लोगों में भारी आक्रोश है। शुक्रवार को नीमच और रतलाम बंद रहा जबकि बृहस्पतिवार को मंदसौर बंद था। कई संगठनों ने दरिंदे को फांसी देने की मांग को लेकर जुलूस भी निकाले। यह संगीन मामला बुधवार का है। पुलिस के अनुसार, मंदसौर के एक प्राइवेट स्कूल की कक्षा तीसरी की बच्ची मंगलवार शाम से लापता थी। उसकी दादी ने दिन में 12 बजे स्कूल छोड़ा था, शाम को छुट्टी के 15 मिनट बाद पिता लेने पहुंचे तो वह नहीं मिली। तमाम जगह तलाशने के बाद जब पता नहीं चला तो रात को कोतवाली पुलिस को खबर की गई।
विज्ञापन

 
बुधवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे कंदोया गली के रहने वाले नरेंद्र सोनी ने बच्ची को एक नाले के पास झाड़ियों से बाहर निकलते देखा। वह ठीक से चल नहीं पा रही थी। चेहरा लहूलुहान था और शरीर पर कई घाव थे। पुलिस उसे जिला अस्पताल लेकर गई, जहां से बच्ची को इंदौर के सरकारी एमवाई अस्पताल रेफर कर दिया गया। गंभीर हालत देखते हुए बुधवार रात को ही उसके कई ऑपरेशन किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्ची के जख्मों को देख कांप गए डॉक्टर, आंतें बाहर निकलीं

एमवाई अस्पताल के डॉक्टरों का कहना है कि बच्ची की हालत देखकर वे भी अंदर से हिल गए थे। बच्ची का रैक्टम बुरी तरह फट गया था और आंतें बाहर आ गई थीं। चेहरे पर घाव थे, जिन्हें ढकने के लिए ल्यूकोप्लास्टी की गई है। पीड़िता के साथ उसके माता-पिता हैं। पुलिस के गार्ड भी तैनात हैं। एमवाईएच के डॉ. बृजेश लाहोटी के अनुसार, बच्ची की हालत स्थिर है।

आरोपी इरफान दो जुलाई तक पुलिस रिमांड पर

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी 20 वर्षीय इरफान उर्फ भय्यू पिता जहीर खान को गिरफ्तार किया है। एसपी मनोज सिंह ने बताया कि आरोपी को दो जुलाई तक रिमांड पर लिया गया है। उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया है। उन्होंने बताया कि स्कूल के सीसीटीवी कैमरे बंद थे। अन्य जगह का फुटेज मिलने के बाद आरोपी की पहचान की गई। इसमें बच्ची एक लड़के के पीछे जाती दिख रही है। 

हैवान को चौराहे पर दी जाए फांसी : पिता

इस बीच पीड़िता के पिता ने कहा, ‘मैं चाहता हूं कि आरोपी को चौराहे पर सबके सामने फांसी दी जाए। हमारी आत्मा को शांति तभी मिलेगी। मैं अपनी बेटी को खोना नहीं चाहता हूं।’ उन्होंने बच्ची का इलाज इंदौर के बॉम्बे अस्पताल में कराने की गुहार भी लगाई। इस बीच, मामले की जांच के लिए 15 अधिकारियों की टीम बनाई गई है। यह टीम सात दिन में डीएनए टेस्ट कराके 20 दिन के भीतर चालान पेश कर देगी।

भीड़ ने घेरा तो कंट्रोल रूम में लगाई गई अदालत

इस घटना के बाद से मंदसौर और आसपास के इलाके के लोगों में खासी नाराजगी है। बृहस्पतिवार को पुलिस जब आरोपी को कोर्ट में पेश करने के लिए जाने लगी तो हजारों की संख्या में नाराज लोगों की भीड़ कंट्रोल रूम के बाहर जमा हो गई। लिहाजा कोर्ट को देर शाम तक खुद कंट्रोल रूम जाकर सुनवाई करना पड़ी।


ऐसे हैवान धरती पर रहने लायक नहीं : चौहान

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, ‘मैं कोशिश करूंगा की दोषी को फांसी की सजा हो। पुलिस प्राथमिकता के आधार पर काम करेगी। हाईकोर्ट के आदेश पर ऐसे मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन हुआ है। ऐसे हैवान धरती पर रहने लायक नहीं हैं।’ वहीं इंदौर से भाजपा विधायक ऊषा ठाकुर ने कहा कि ऐसे दरिंदों को खुलेआम शूट कर देना चाहिए ताकि चील कौए इनकी लाश खाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed